script22 साल का हुआ Google, बनाया खास तरह का Doodle | Google Celebrating Its 22nd Birthday Today | Patrika News

22 साल का हुआ Google, बनाया खास तरह का Doodle

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2020 03:58:16 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

Google आज अपना 22वां जन्मदिन मना रहा है
इस मौके को यादगार बनाने के लिए गूगल ने एक खास तरह का डूडल भी बनाया है

google_birthday.jpg

google birthday

नई दिल्ली। गूगल (Google) आज यानी शनिवार को अपना 22वां जन्मदिन (google birthday) मना रहा है और इस मौके को यादगार बनाने के लिए गूगल ने एक खास तरह का डूडल भी बनाया है। कंपनी ने वीडियो के जरिए भी गूगल की पुरानी लेकिन दिलचस्प यादों को साझा किया है। Doodle की बात करें को इसे 90 के दशक के हिसाब से होने वाले जन्मदिन सेलेब्रेशन जैसा बनाया गया है। इसमें Google के सभी एल्फाबेट को रंग बिरंगी करके दर्शाया गया है।

साल 1998 में गूगल पहली बार अस्तित्व में आया था। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पीएचडी के दो छात्रों लैरी पेज और सगेर्इ ब्रिन ने एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया था। हालांकि गूगल आने वाले सालों के साथ-साथ तेजी से अपडेट होता गया।

फिलहाल में गूगल 190 से अधिक देशों में 150 से अधिक भाषाओं में सेवाएं दे रहा है। गूगल दुनियाभर में 100 से ज्यादा भाषाओं में काम कर रहा है। Alphabet Inc, गूगल की पैरंट कंपनी है।

बता दें पहले गूगल का बर्थडे पहले अलग अलग तारीखों पर मनाया जाता था। साल 2005 में इसका बर्थडे 7 सितंबर को मनाया गया था। इसके बाद रहा 8 सितंबर और 26 सितंबर को भी मनाया गया। लेकिन इसके बाद कंपनी ने जन्मदिन 27 सिंतबर को मनाना शुरु कर दिया।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो