scriptGoogle नें डूडल बनाकर मनाया International Women’s Day, जानें क्यों मनाया जाता है महिला दिवस | Google make Doodle on International Women's Day | Patrika News

Google नें डूडल बनाकर मनाया International Women’s Day, जानें क्यों मनाया जाता है महिला दिवस

Published: Mar 08, 2020 01:55:18 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

Google ने International Women’s Day के मौके पर एक खास डूडल बनाया है।

international_womens_day_.jpg
नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया International Women’s Day मना रही है। वहीं गूगल भी आज के दिन को अपने अंदाज में मना रहा है। Google ने Women’s Day के मौके पर एक खास डूडल बनाया है। इस डूडल (Google Doodle) में एक वीडियो भी शेयर किया है जो कि एनिमेटेड है। इस एनिमेटेड वीडियो में दुनिया भर की महिलाओं की अलग-अलग भूमिकाओं के बारे में बताया गया है।
बता दें ये ऐनिमेशन ज्यूरिक के गेस्ट एनिमेटर्स ने बनाया है। इस डूडल वीडियो में साल 1800 के अंत से 1930 के बीच चले लेबर मूवमेंट को दिखाया गया है। इसी दौर में महिला सशक्तिकरण की शुरुआत हुई थी।

8 मार्च को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई थी। हालांकि साल 1975 में इसे ऑफिशियली तौर पर मान्यता मिली थी। इसके बाद से दुनिया के तमाम देशों में 8 मार्च के दिन महिला दिवस ( International Women’s Day 2020) मनाया जाने लगा।हर साल International Women’s Day एक थीम पर मनाया जाता है। इस साल महिला दिवस की थीम है ”I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights। महिला दिवस का मुख्य मकसद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो