scriptमहंगा पड़ा सस्ते का लालच, छोटी सी चूक से 3 बच्चों की मां की मौत | Greed for cheap cost, mother of 3 children died due to small mistake | Patrika News

महंगा पड़ा सस्ते का लालच, छोटी सी चूक से 3 बच्चों की मां की मौत

locationनई दिल्लीPublished: Jan 03, 2021 02:01:10 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

कई लोगों लो लालच होता है कि कम पैसे में वे ज्यादा सामान खरीद ले। लेकिन कई बार सस्ती का लालच काफी महंगा साबित होता है। इस चक्कर में कई लोगों की जान भी जा सकती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

photo_2021-01-03_13-15-56.jpg

नई दिल्ली। अकसर देखा जाता है कि लोग सस्ती चीजों की खरीदारी ज्यादा करते है। कई लोगों लो लालच होता है कि कम पैसे में वे ज्यादा सामान खरीद ले। लेकिन कई बार सस्ती का लालच काफी महंगा साबित होता है। इस चक्कर में कई लोगों की जान भी जा सकती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड में सस्ते इलाज के चक्कर में लुइस हार्वे नाम की एक महिला जान चली गई है। इस महिला के तीन बच्चे भी बताए जा रहे है।

महंगा पड़ा सस्ते का लालच
एक रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में रहने वाली लुइस हार्वे ने लंदन में सर्जरी करवाई थी। बताया जा रहा है कि हार्वे की ट्रांसफॉर्म कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक में पेट की चर्बी घटाने और ब्रेस्ट एन्लार्जमेंट करवाने गई थी। जहां पर सस्ते का लालच में आकर लुइस ने सर्जरी करना काफी महंगा साबित हुई। दोनों सर्जरी साथ करवाने के लिए उनसे कम पैसे वसुले गए। लेकिन सस्ते के चक्कर की उनकी जान बन आई।

यह भी पढ़े :— मजदूर के बेटे ने बनाई रिवर्स गीयर वाली बाइक, पेट्रोल की नहीं पड़ेगी जरूरत

दिल और फेफड़े में जम गया खून
ऑपरेशन के बाद हार्वे को घर भेज दिया गया। लेकिन घर जाते ही उसकी मौत हो गई। जब महिला का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला की लुइस हार्वे की मौत फेफड़ों में खून जमने की वजह से हुई। इस बारे में लुइस हार्वे की मां लिंडा हार्बे ने बताया कि उसको ऑपरेशन के बाद बिना ब्लड साफ किए ही घर भेज दिया गया। जिसके बाद लुइस के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। उसके दिल और फेफड़े में खून जमने लगा और फिर उसकी मौत हो गई। हालांकि यह मामला पुराना है लेकिन अभी तक इस जांच चल रही है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yfosx

ट्रेंडिंग वीडियो