scriptGoogle Map की बुराई कर रहा था शख्स, Google ने शायराना अंदाज में दिया ये जवाब | guy ask to add a small features in google map google gave such reply | Patrika News

Google Map की बुराई कर रहा था शख्स, Google ने शायराना अंदाज में दिया ये जवाब

locationनई दिल्लीPublished: Jan 28, 2019 10:08:37 am

Submitted by:

Priya Singh

दिल्ली के रहने वाले एक स्टैंड उप कॉमेडियन कार्तिक अरोड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से गूगल को एक ट्वीट किया जिसे पढ़ आपको हंसी आ सकती है।

guy ask to add a small features in google map google gave such reply

Google Map की बुराई कर रहा था शख्स, Google ने शायराना अंदाज में दिया ये जवाब

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के इस ज़माने में हर किसी के पास मोबाइल होता है। एक समय था जब लोग पीसीओ के सहारे जीते थे। किसी को कोई एड्रेस जानना होता था तो लोगों की मदद लिया करते थे लेकिन स्मार्ट फोन ने सब आसान कर दिया है। अब भटके लोगों को राह दिखाने वाले गूगल मैप को ही ले लीजिए। आज के समय में गूगल मैप से हम किसी भी जगह बड़ी आसानी से पहुंच सकते हैं। लेकिन लोगों की लोकेशन की समस्याओं को दूर करने वाले गूगल मैप पर एक शख्स ने सवाल उठा दिया। दिल्ली के रहने वाले एक स्टैंड उप कॉमेडियन कार्तिक अरोड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल से गूगल को एक ट्वीट किया जिसे पढ़ आपको हंसी आ सकती है। कॉमेडियन कार्तिक ने ट्वीट करते हुए कहा कि “गूगल आपने गूगल मैप जैसा बहुत अच्छा फीचर बनाया है लेकिन इसमें एक और फीचर डाल देते जो साफ-साफ बता देता कि फ्लाईओवर पर चढ़ना है या नीचे से जाना है।” कार्तिक ने फिर आगे लिखते हुए कहा- “5 इंच के स्क्रीन पर आधे मिलिमीटर पर डेफ्लेक्शन कहां से देखे आदमी? आपका अपना- 2 किमी आगे से यू टर्न लेता हुआ आदमी।”

जिम में छोटी ड्रेस पहनकर गयी थी 22 साल की लड़की, फिर जिम वालों ने किया ऐसा काम जानकार उड़ जाएंगे होश

https://twitter.com/Google?ref_src=twsrc%5Etfw

आए दिन लोग किसी न किसी कंपनी की शिकायत करते हुए उसे सोशल मीडिया पर लताड़ देते हैं। कई बार ऐसा होता है सोशल मीडिया पर हो रही अपनी बुराई पर कंपनी कोई जवाब नहीं देती लेकिन यहां गूगल ने तपाक से कार्तिक के ट्वीट पर जवाब दिया। वो भी शायराना अंदाज़ में। गूगल ने अपने ट्वीटर हैंडल से लिखा “शुक्र मानते हैं आप जैसे यूजर्स का, जो हमें सही राह दिखाते हैं। बेहतर बनते जाने का ये सफर रुकेगा नहीं, मेरे हमसफर।” गूगल और कार्तिक के बीच हुए इन ट्वीट्स को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। बता दें कि कॉमेडियन कार्तिक अरोड़ा के इस ट्वीट को अब तक 9 हज़ार रीट्वीट मिल चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो