scriptHalloween 2018: दुनिया भर में आज हो रहा आत्माओं का स्वागत, इन तरीकों से लोग मना रहे हैं जश्न | Halloween 2018: Halloween is celebrated today in all over the world | Patrika News

Halloween 2018: दुनिया भर में आज हो रहा आत्माओं का स्वागत, इन तरीकों से लोग मना रहे हैं जश्न

Published: Oct 31, 2018 03:21:26 pm

Submitted by:

Arijita Sen

इसे हर साल 31 अक्टूबर को ही मनाया जाता है। इस त्यौहार को मनाने का खास उद्देश्य अपने पूर्वजों को याद करना होता है।

Halloween

Halloween 2018: दुनिया भर में आज हो रहा आत्माओं का स्वागत, इन तरीकों से लोग मना रहे हैं जश्न

नई दिल्ली। दुनिया भर में आज एक ऐसा उत्सव मनाया जा रहा है, जो भूतों-प्रेत और आत्माओं के लिए होता है। इस उत्सव को हैलोवीन के नाम से भी जाना जाता है। इसे हर साल 31 अक्टूबर को ही मनाया जाता है। इस त्यौहार को मनाने का खास उद्देश्य अपने पूर्वजों को याद करना होता है। देखा जाए तो यह त्यौहार खास तौर पर पश्चिमी देशों में मनाया जाता है।

Halloween

वैसे तो हम किसी उत्सव को मनाने के लिए तरह-तरह की तैयारी करते हैं। जैसे नए कपड़े और जूते खरीदना, घरों की साफ-सफाई करके लाइटिंग करना, लेकिन इस त्योहार की सबसे जरुरी चीज है लोगों का ड्रेसिंग सेंस और उनका मेकअप।

इसके पीछे की वजह ये है कि आज के दिन लोग खुद को डरावना दिखाना चाहते हैं, इसके लिए वह चुड़ैल और भूतों जैसा भेष धारण करते हैं। ऐसा करके वह अपने पूर्वजों को याद करते हैं।

लोगों का मानना है कि आज के दिन उनके पूर्वजों की आत्मा जमीन पर आती है और अपने वंशजों से बात करती है। जिससे उनके परिजनों के ऊपर कोई विपत्ति नहीं आती है और साल भर अच्छी फसल होती है।

Halloween

पश्चिमी देशों अमरीका, इंग्लैंड और यूरोप में इस त्योहार को कई अलग-अलग नामों Hallows Eve, All Saints Eve, All Hallow Evening, All Halloween से जाना जाता है। वैसे तो यह त्योहार पश्चिमी देशों में ईसाईयों द्वारा मनाया जाता है लेकिन कई जगह गैर-ईसाई भी इसे काफी धूमधाम से मनाते हैं।

Halloween

इसकी शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। उत्सव की सबसे खास बात यह है कि लोग कद्दू को खोखला करके उसमें आंख, नाक और मुंह बनाते हैं और उसके अंदर जलती मोमबत्ती रखते हैं और बाद में इसे दफना देते हैं।

Halloween

ऐसा करने के पीछे लोगों का मानना है कि इससे बुजुर्गों की आत्मा को शांति मिलती है और वह अपने परिजनों की रक्षा करते हैं। इस त्यौहार को दुनिया भर के लोग अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं, कोई केक काटता है तो कोई चाकलेट बांटता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो