scriptCoronavirus : 9 मिनट का दीपदान के लिए बनाएं होममेड आटे के दीए | hand made lamp at home in hindi | Patrika News

Coronavirus : 9 मिनट का दीपदान के लिए बनाएं होममेड आटे के दीए

locationनई दिल्लीPublished: Apr 05, 2020 06:19:52 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

 
Highlights- इस रविवार 5 अप्रैल रात 9 बजे आप सब 9 मिनट घर की लाइटें बंद कर मोमबत्ती, टॉर्च, दीये या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं- 16 दिन में मोदी का यह देश के लोगों को तीसरा संबोधन था- ऐतिहासिक नजरिये से देखा जाए तो दीपक का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है।

Coronavirus : 9 मिनट का दीपदान के लिए बनाएं होममेड आटे के दीए

Coronavirus : 9 मिनट का दीपदान के लिए बनाएं होममेड आटे के दीए

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को देशवासियों के साथ 12 मिनट का एक वीडियो मैसेज साझा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ अब तक 9 दिन के लॉकडाउन में लोगों ने अनुशासन का परिचय दिया। इस रविवार 5 अप्रैल रात 9 बजे आप सब 9 मिनट घर की लाइटें बंद कर मोमबत्ती, टॉर्च, दीये या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। 16 दिन में मोदी का यह देश के लोगों को तीसरा संबोधन था। ऐतिहासिक नजरिये से देखा जाए तो दीपक का इतिहास करीब 5000 साल पुराना है। वहीं ऋग्वेदकाल से कलयुग तक हिंदू धर्म में दीपक का बहुत महत्व बताया गया है। एेसे में अगर आप भी घर पर दीया जलाने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपके पास दीए नहीं तो फटाफट घर पर ही आटे का दीया बना सकते हैं। इसे बेहद कम समय में आटे का कलरफुल दीया तैयार किया जा सकता है।
एेसे बनाए घर पर आटे का दीया

यह दीया घर में रखे आटे से बनाएंगे। सबसे पहले इसे बनाने के लिए जैसे आप रोटी बनाने के लिए आंटा गुंथते हैं वैसे ही आपको थोड़ा सा आटा गूंथ लेना है। उसके बाद आपको उसे दीये का आकार देना है। आकार देने के बाद आप दीये को सूखने के लिए कुछ देर तक धूप में रख दें। जब लगे की दीया पूरी तरह से सूख गया है तो उसे वापस ले आएं और इसे पेंट करें। पेंट आप अपनी च्वाइस के अनुसार कर सकते हैं। चाहें तो एक ही रंग का इस्तेमाल करें या फिर और आकर्षक बनाने के लिए कई रंगों का प्रयोग कर सकते हैं।
दीए को आप एक मुखी या चहु मुखी भी बना सकते हैं। अगर आप चहु मुखी दिया बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आटा थोड़ा ज्यादा गूंथना होगा। लॉकडाउन के बीच आटे का दीया आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है जिसे जलाकर आप अपने घर को रोशन कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो