हॉट ऑन वेब

महिला कलाकार स्टेज पर गा रही थी गाना, अचानक खो बैठीं होश

सोशल मीडिया पर दो महिला कलाकारों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिन के अंदाज को देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट

नई दिल्लीMar 20, 2021 / 11:08 pm

Pratibha Tripathi

female artist

नई दिल्ली। कलाकार जब अपना परफॉर्मेंस देने किसी स्टेज पर जाता है लोगों की भीड़ देखकर वो कुछ अच्छा करने की कोशिश करता है इसके बाद वो अपनी हुनर में लीन होकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश भी करता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जहां पर दो महिलाए अपने गाने को ऐसे अंदाज में गा रही है लोग हंसहंस कर लोटपोट हो जा रहे है। बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने इस वीडियो को शेयर किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है उनके इस अंदाज को देख आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

https://twitter.com/hvgoenka/status/1372866495575814149?ref_src=twsrc%5Etfw

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दो महिला कलाकार स्टेज पर बैठकर गाने के सुर मिला रही हैं। औप पूरे जोश के साथ दोनों गाना गा रही हैं. लेकिन, जब दोनों गाना गाते गाते इतना जोश आ जाता है कि वो अपने होश ही गंवा बैठती है हर्ष गोयनका ने इस वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा है, ‘वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के बाद.’ इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो हंसहंस कर लोटपोट हो जा रहा है। साथ ही इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Home / Hot On Web / महिला कलाकार स्टेज पर गा रही थी गाना, अचानक खो बैठीं होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.