scriptजानिए सीएम बनने के बाद 5 साल में कितने अमीर हुए अरविंद केजरीवाल | How rich did Arvind Kejriwal in 5 years after becoming CM | Patrika News

जानिए सीएम बनने के बाद 5 साल में कितने अमीर हुए अरविंद केजरीवाल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 22, 2020 01:00:49 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल भर चुके हैं नामांकन
हलफनामे में दी संपत्ति से जुड़ी जानकारी

How rich did Arvind Kejriwal in 5 years after becoming CM

How rich did Arvind Kejriwal in 5 years after becoming CM

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव ( Vidhan Sabha Election ) का बिगुल बज चुका है। हर राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार नामांकन भर रहे हैं। क्या आम आदमी पार्टी, क्या बीजेपी, क्या कांग्रेस और क्या निर्दलीय। हर कोई इस सियासी रंग में रंगा हुआ है। वहीं बात अगर आप पार्टी की करें तो ‘अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल’ का नारा पूरी दिल्ली में गूंज रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर पिछले 5 सालों में सीएम बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की संपत्ति में कितनी बढ़ोतरी हुई? चलिए जानते हैं।

kejriwal2.png

क्या विमान हादसे में हुई थी ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस’ की मृत्यु? 74 साल बाद आज भी तलाश

इतनी बढ़ी संपत्ति

अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) तीसरी बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन भर चुके हैं। 8 फरवरी को जब चुनाव के नतीजे आएंगे, तो ये साफ हो जाएगा कि दिल्ली के दिल में क्या है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि केजरीवाल की संपत्ति का बीते 5 सालों में क्या हाल रहा। दरअसल, जब अरविंद केजरीवाल ने नामांकन भरा तो हलफनामे में उन्होंने इस बात की जानकारी खुद दी। हलफनामे में केजरीवाल ने जानकारी दी कि उनकी कुल संपत्ति 3.4 करोड़ रुपये है, जो कि साल 2015 से 1.3 करोड़ रुपये ज्यादा है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने अपनी संपत्ति की कीमत 2.1 करोड़ बताई थी। वहीं अब उनकी ये संपत्ति बढ़कर 3.4 करोड़ रुपये की हो गई है। मतलब 5 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद अरविंद केजरीवाल की कुल आय में 1 करोड़ 30 लाख का इजाफा हुआ है।

kejriwal1.png

कैश में भी हुई बढ़ोतरी

केजरीवाल के पास साल 2015 में 2 लाख 26 रुपये कैश था, जो कि अब साल 2020 में बढ़कर 9 लाख 65 हजार रुपये हो गया है। वहीं अचल सपत्ति की कीमत 92 लाख रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 1 करोड़ 77 लाख रुपये हो गई है। ऐसे में देखा जा सकता है कि अचल संपत्ति में 85 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं अचल संपत्ति के बढ़ने पर आप पार्टी का कहना है कि संपत्ति की कीमतों में इजाफा होने के कारण केजरीवाल की संपत्ति की कीमत बढ़ गई है। गौरतलब, है कि केजरीवाल ने मंगलवार देर शाम नई दिल्ली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो