हॉट ऑन वेब

पालतू बिल्ली की इस शरारत से पत्नी हो गई प्रेग्नेंट, पति को पता चला तो उड़ गए होश

-Wife Pregnant Due to Cat: पालतू जानवर वैसे तो वफादार होते हैं, लेकिन कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं कि उसका परिणाम इंसानों को भुगतना पड़ता है। -ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक बिल्ली कपल ( Couple ) के लिए बड़ी परेशानी बन गई। -एक शख्स ने अपनी पत्नी के गर्भवती होने का जिम्मेदार पालतू बिल्ली को ठहराया हैं। -बिल्ली ने उसके कंडोम ( Condom ) में छेद कर दिए थे। जिस कारण उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गई।

नई दिल्लीJul 22, 2020 / 03:15 pm

Naveen

पालतू बिल्ली की इस गलती से पत्नी हो गई प्रेग्नेंट, पति को पता चला तो उड़ गए होश

नई दिल्ली।
Wife Pregnant Due to Cat: पालतू जानवर वैसे तो वफादार होते हैं, लेकिन कई बार ऐसी गलती कर बैठते हैं कि उसका परिणाम इंसानों को भुगतना पड़ता है। ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक बिल्ली कपल ( Couple ) के लिए बड़ी परेशानी बन गई। रिपोर्ट के अनुसार, एक शख्स ने अपनी पत्नी के गर्भवती होने का जिम्मेदार पालतू बिल्ली को ठहराया हैं। दरअसल, बिल्ली ने उसके कंडोम ( Condom ) में छेद कर दिए थे। जिस कारण उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हो गई। शख्स ने अपनी पीड़ा Reddit पर शेयर की है।

लॉकडाउन में गर्भवती हुई पत्नी
शख्स ने बताया कि वह एक बच्चे का पिता है। कोरोना महामारी ( coronavirus ) और लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते उसने और उसकी पत्नी ने दूसरा बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला किया था। उसने बताया कि उसकी पत्नी प्रीक्लेम्पसिया के कारण तनावपूर्ण गर्भावस्था से उबर रही थी। घर में एक पालतू बिल्ली है, जो घर में अलमारियों और दराजों को खोलती रहती है।

इस वजह से हुई गर्भवती
शख्स ने बताया, मेरे पत्नी पिल्स खाने के कारण बीमार पड़ जाती है, इसलिए हमने बर्थ कंट्रोल के लिए कंडोम यूज करने का फैसला किया। लेकिन हैरानी हुई कि कंडोम यूज करने के बाद भी मेरी पत्नी फिर से गर्भवती हो गई। जब शख्स ने पता किया कि आखिर ऐसा कैसे हुआ तो सामने आया कि इसका जिम्मेदार उसकी पालतू बिल्ली है। दरअसल, उसने अपने क्यू-टिप्स बाथरूम के दराज में रखे हुए थे। जहां से लेकर उसने यूज किया था।

wife_pregnent__01.jpg

 

बिल्ली ने खराब किया
एक दिन बिल्ली ने दराज में बॉक्स में रखे क्यू-टिप्स को फैला दिया। जिसमें कुछ तो खराब हो गए थे। खराब हुई क्यू-टिप्स को उसने फेंक दिया। जो पैकेट बंद थे उन्हें वापस दराज में रख दिए। वहीं, बचे हुए कंडोम को सही समझ कर उसने यूज कर लिए। लेकिन, कुछ हफ्तों बाद पता चला कि उसकी पत्नी गर्भवती है। इसको लेकर दोनों ही हैरान रह गए।

बिल्ली के दांतों के निशान
शख्स ने बताया कि इसके बाद जब मैंने दराज में रखे सभी कंडोम को चेक किया तो उन पर बिल्ली के दातों के निशान मिले। उसने कंडोम में छेद कर दिया था।

Home / Hot On Web / पालतू बिल्ली की इस शरारत से पत्नी हो गई प्रेग्नेंट, पति को पता चला तो उड़ गए होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.