scriptअगर रात के इस समय अकसर खुल जाती है आंख, हो जाएं सावधान और रखें इन बातों का ध्यान | If your eyes open at this time of the night, then be careful | Patrika News

अगर रात के इस समय अकसर खुल जाती है आंख, हो जाएं सावधान और रखें इन बातों का ध्यान

Published: Jun 20, 2018 04:11:41 pm

Submitted by:

Arijita Sen

हम में से बहुत लोग ऐसे भी हैं जिनकी आंख रात के 3 से 5 बजे के बीच खुलती है। ऐसा एक या दो बार नहीं बल्कि कुछ लोगों के साथ ऐसा अकसर होता है।

Sleeping girl

अगर रात के इस समय अकसर खुल जाती है आंख, हो जाएं सावधान और रखें इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली। इंसान की जिंदगी में नींद का बहुत महत्व है। खासकर रात की नींद। दिन भर की थकान से चूर होकर जब व्यक्ति अपनी बिस्तर पर जाता है तब उसे किसी चीज की खबर नहीं रहती है। सात से आठ घंटे की नींद इंसान के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। जैसा कि हम जानते हैं कि बहुत लोगों को नींद न आने की बीमारी होती है। रात के प्रथम प्रहर में ऐसे लोग केवल करवट बदलते रहते हैं लेकिन रात के 3 से 5 बजे का समय पिक समय होता है जब इंसान गहरी नींद में होता है।

Positive energy

ज्यादातर लोग इस समय में गहरी नींद लेते हैं। वैसे तो रात में सोने के दौरान अकसर कई बार हमारी आंख खुल जाती है लेकिन हम में से बहुत लोग ऐसे भी हैं जिनकी आंख रात के 3 से 5 बजे के बीच खुलती है। ऐसा एक या दो बार नहीं बल्कि कुछ लोगों के साथ ऐसा अकसर होता है। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आइए हम आपको बताते हैं कि शास्त्रों में इस बारे में क्या कहा गया है?

Positive energy

शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि रात में 3 से 5 बजे के बीच नींद के अकसर टूट जाने के पीछे अलौकिक शक्तियों का इशारा होता है। इस दौरान अनदेखी शक्तियों का साया इंसान के ऊपर रहता है।

रात में इस समय को अमृतबेला के नाम से जाना जाता है, इस प्रहर में सकारात्मक शक्तियां एक्टिव रहती हैं। जिनकी आंख इस वक्त खुलती है वे किस्मत के बहुत धनी होते हैं।इनके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। इन्हें जिंदगी में कभी भी पैसे की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।

शास्त्रानुसार यदि कोई व्यक्ति इन शक्तियों को पहचान कर उनके अनुसार काम करें तो उसकी जिंदगी को बदलते देर नहीं लगती। अगली बार अगर आप के साथ भी कुछ ऐसा हो तो आप इस बात पर जरूर गौर फरमाएं।

ट्रेंडिंग वीडियो