scriptअक्षय पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, जांच के आदेश | Probe ordered against Akshay Kumar over Khiladi 786 | Patrika News

अक्षय पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, जांच के आदेश

Published: Dec 31, 2014 04:44:00 pm

फिल्म में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस को अभिनेता के खिलाफ जांच…

akshay kumar

akshay kumar

मुंबई। बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्म “खिलाड़ी 786” को लेकर विवादों में घिर गए है। फिल्म में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मुंबई पुलिस को अभिनेता के खिलाफ जांच के आदेश दिए है। “खिलाड़ी 786” साल 2012 में रिलीज हुई थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट के मजिस्ट्रेट आरके क्षीरसागर ने कहा कि अभिनेता के खिलाफ सीधेे कार्रवाई करने के बजाय मामले को संबंधित थाने के पास जांच के लिए भेज दिया जाना चाहिए।

शिकायतकर्ता नसीम बानो के वकील अविनाश कुमार दुबे के अनुसार, फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार को “786” की प्रतिकृति पर मुहर लगाते हुए दिखाया गया है। यह नंबर समुदाय विशेष में इसे पूज्य माना जाता है। शिकायत में फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को भी नामजद किया गया है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को 11 फरवरी तक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो