scriptतेरह वर्षीय भारतीय लड़की ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सर्वाधिक भाषाओं में गाने के लिए मिला ग्लोबल अवार्ड | Indian girl wins Global Child Prodigy Award | Patrika News

तेरह वर्षीय भारतीय लड़की ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सर्वाधिक भाषाओं में गाने के लिए मिला ग्लोबल अवार्ड

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2020 11:40:16 am

Submitted by:

Piyush Jayjan

सुचेता सतीश 120 भाषाओं में गा सकती हैं
सुचेता को मिला चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड

sucheta_satish.jpg

Sucheta Satish

नई दिल्ली। दुबई ( Dubai ) में तेरह वर्षीय भारतीय लड़की को एक संगीत समारोह में सर्वाधिक भाषाओं में और सबसे लंबे समय तक गाने के लिए सम्मानित किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुबई के इंडियन हाईस्कूल की छात्रा सुचेता सतीश ( Sucheta Satish ) 120 भाषाओं में गा सकती है।

भारतीय लड़की को ‘100 ग्लोबल चाइल्ड प्रोडिजी अवार्ड’ ( Global Child Prodigy Award ) प्रदान किया गया। सुचेता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुझे मेरे दो कीर्तिमानों के लिए पुरस्कार दिया गया। जिसमें से एक मुझे कंसर्ट ( concert ) में सर्वाधिक भाषाओं में गाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए मिला।

लड़की ने तंदूरी चिकन को चाय के साथ खाया, लोग बोले- कोई तो रोक लो

जबकि दूसरा कीर्तिमान सबसे लंबे समय तक सीधे प्रसारण में गाने का था। जिसके लिए मुझे नवाजा गया। मैंने ये कीर्तिमान बारह साल की उम्र में दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के सभागार में बनाए थे जब मैंने 102 भाषाओं में छह घंटे से अधिक समय तक गाया था।

इस लड़की ने हाल में मलयालम के सुपरस्टार मम्मूटी ( Mammooty ) और अभिनेता उन्नी मुकुंदन ( Unni Mukundan ) की मौजूदगी में अपना दूसरा एल्बम जारी किया था। उनके इस एल्बम का नाम ‘या हबीबी’ ( Ya Habibi ) है। यह अवार्ड’ डॉ अबुल कलाम इंटरनेशनल फॉउंडेशन और ए आर रहमान द्वारा सहायता प्राप्त है।

यह अवार्ड कई अलग-अलग कैटेगरी में प्रतिभावान बच्चों को दिया जाता है। जिससे उनकी हौसलाफजाई हो सकें। सुचेता सतीश ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए काफी कड़ी मशक्कत की है। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन रियाज करने का नियम बनाया है और खास बात ये कि वो अपनी पढ़ाई को प्रभावित भी नहीं होने देती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो