scriptहो गई थी शादी की सभी रस्में: फिर ऐसा हुआ बिना दुल्हन लौटी बारात, यहां पढ़े पूरा मामला | indian wedding baraat returned without bride in aligarh | Patrika News

हो गई थी शादी की सभी रस्में: फिर ऐसा हुआ बिना दुल्हन लौटी बारात, यहां पढ़े पूरा मामला

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2020 03:13:38 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

। कोरोना काल के बीच पिछले कुछ दिनों से शादियों का सीजन चल रहा है। हर बार से इस बार मौहाल बिल्कुल अलग है। कोविड 19 के कारण सभी को हर प्रकार से खुद को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। शादी को लेकर एक मसला सदियां चला आ रहा है।

wedding

wedding

नई दिल्ली। कोरोना काल के बीच पिछले कुछ दिनों से शादियों का सीजन चल रहा है। हर बार से इस बार मौहाल बिल्कुल अलग है। कोविड 19 के कारण सभी को हर प्रकार से खुद को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती है। शादी को लेकर एक मसला सदियां चला आ रहा है। अक्सर देखा जाता है कि शादी में हमेशा फूफा और जीजा नाराज हो जाते है। कई बार तो नाराजगी इतनी बढ़ जाती है जिसके कारण शादी तक टूट जाती है। यह सिलसिला सालों से चला आ रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला अलीगढ़ से सामने आया है। खबरों के अनुसार यहां पर एक शादी समारोह में दूल्हे के बहनोई को खाने में स्वाद रास नहीं आया। जिसको लेकर उनके व दुल्हन के भाई के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में बात इतनी बढ़ गई हाथापाई की नोपत आ गई।

थाने पहुंच गया मामला
शादी के जश्न के बीच अकाडा बन गया। दोनों पक्ष के लिए अपनी बात नीची करने के लिए तैयार नहीं हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि ये लोग थाने तक पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग हंसी ठीठोली कर रहे है।


यह भी पढ़े :— महंगा पड़ा शादी के लिए प्रपोज करना, लड़की ने मुंह पर मारी लात और फिर…

लगभग सभी रस्में हो गई थी
एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बुलंदशहर के खुर्जा की हैं यहां पर बुधवार रात जवां के सिकंदरपुर कोटा में बारात आई थी। पहले तो सब कुछ ठीक चल रहा था और रिश्तेदार डीजे की धुन पर नाच रहे थे। लगभग शादी की सभी रस्म अदायगी हो गई थी। लेकिन दूल्हे के बहनोई खाना खाने लगे तो उन्हें खाना बेस्वाद लगा, तो उन्होंने लड़की वालों के सामने नाराजगी जताई

बिना दुल्हन के लौटी बारात
पहले तो दुल्हन पक्ष वालों से उनको समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। मामला लगातार बढ़ता ही गया और हाथापाई तक पहुंच गया। अंत में परेशान होकर दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाया। लगातार निवेदन करने के बाद भी दूल्हे वाले नहीं मानते तो लड़की वालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात भी बना दुल्हन के लौट गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो