scriptखुद को मुस्लिम फौजी बताने वाले इस शख्स की सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश, धर्म को लेकर कहा… | instagram sensation muslim soldier | Patrika News

खुद को मुस्लिम फौजी बताने वाले इस शख्स की सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश, धर्म को लेकर कहा…

Published: Jul 01, 2018 05:10:06 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

सोशल मीडिया पर यह शख्स याकि बॉय के नाम से काफी प्रसिद्ध है।

muslim

खुद को मुस्लिम फौजी बताने वाले इस शख्स की सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश, धर्म को लेकर कहा…

नई दिल्ली। दुनिया में 4 प्रमुख धर्मों के अलावा और भी कई धर्म प्राचीन काल से ही आस्तित्व में बने हुए हैं, जो आज के समय भी पूरे सम्मान के साथ फॉलो किए जाते हैं। सभी धर्मों के लिए कुछ खास नियम-कानून बनाए गए हैं, जिन्हें फॉलो करना उस धर्म के लिए सभी लोगों के लिए अनिवार्य माना जाता है। लेकिन आज हम एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो धर्म को फॉलो करने के लिए बनाए गए किसी भी नियम-कानून को नहीं मानता है। इतना ही नहीं इन नियमों को मानने वालों को यह शख्स स्टूपिड मानता है।
जी हां, आज हम आपको एक ऐसे मुस्लिम शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहता है। सोशल मीडिया पर यह शख्स याकि बॉय के नाम से काफी प्रसिद्ध है। इसके पीछे एक बेहद ही खास वजह है, जो आपको तस्वीरें देखकर ही पता चल जाएंगी। दरअसल इस्लाम से ताल्लुक रखने वाला यह शख्स इस्लाम के ज़्यादातर सख्त नियमों को तोड़ता हुआ देखा जाता है। शख्स ने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवा रखे हैं, जो इस्लाम में पूर्णतः निषेध हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर 63 हज़ार की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग रखने वाला यह शख्स आए दिन शराब पीते हुए फोटो पोस्ट करता रहता है। इतना ही नहीं याकि के इंस्टा अकाउंट पर आधुनिक हथियारों के साथ भी देखा जा सकता है।
सिडनी का रहने वाला याकि बॉय एक बॉडी बिल्डर होने के साथ-साथ एक बेहद ही लग्जरी लाइफ भी जीता है। याकि बॉय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक से एक ज़बरदस्त करोड़ों रुपये की लग्जरी कारों के साथ फोटो मौजूद हैं। बताते चलें कि यह शख्स खुद को मुस्लिम शिया समुदाय का फौजी बताता है। हालांकि मुस्लम समुदाय के लोग शख्स की काफी आलोचना करते हैं। लेकिन याकि पर लोगों की आलोचना का कोई भी असर नहीं पड़ता है। याकि का मानना है कि उसके बारे में लोग कुछ भी बोलें, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह क्या है, उसे अल्लाह अंदर से जानता है।

ट्रेंडिंग वीडियो