scriptजब भरी संसद में इस सांसद ने कर दिया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, मिला ऐसा जवाब सुनकर आप भी कहेंगे… | Italian mp proposes to his girlfriend in parliament | Patrika News

जब भरी संसद में इस सांसद ने कर दिया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, मिला ऐसा जवाब सुनकर आप भी कहेंगे…

locationनई दिल्लीPublished: Dec 01, 2019 01:12:26 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

लीग पार्टी के सदस्य हैं सांसद
33 साल के हैं सांसद

mp proposes to his girlfriend

नई दिल्ली: कई लोगों को आपने देखा या उनके बारे में सुना होगा कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ( girlfriend ) को शादी के लिए अनोखे तरीके से प्रपोज किया। या फिर अनोखी जगह पर प्रपोज किया। ऐसे कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन इन दिनों एक अजीब ही मामला चर्चा में है। जहां संसद के अंदर ही एक सांसद ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर दिया।

https://twitter.com/Roberto_Fico?ref_src=twsrc%5Etfw

फेक अलर्ट: शिवसेना भवन पर बाला साहेब की जगह लगा दिया गया ‘सोनिया गांधी’ का पोस्टर? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

दरअसल, मामला इटली की संसद का है। जहां संसद सत्र चल रहा था और इसी दौरान जब संसद में बहस चल रही थी, तो सांसद फ्लेवियो डी मुरो ने अपनी गर्लफ्रेंड एलिसा डी लिओ को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। गर्लफ्रेंड उस वक्त दर्शक दीर्घा में बैठी हुई थी। सबसे खास बात ये रही कि एलिसा ने अपने साथी का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। फिर क्या था मुरो को उनके सांसद साथियों ने घेर लिया और बधाईयां देने लगे।

par2.png

हालांकि, सदन के स्पीकर रॉबर्टो फिको ने बहस के दौरान सांसद फ्लेवियो के ऐसा करने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आपके इस कारनामे से प्रभावित जरूर हूं, लेकिन सदन की कार्यवाही के बीच आपका हस्तक्षेप सराहनीय नहीं है। दरअसल, जिस वक्त सांसद ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, उस समय सदन में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण पर बहस चल रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो