scriptइवांका ट्रंप ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस की कर लेंगे विदेश यात्रा, जानें कीमत | Ivanka Floral Dress Cost Is More Than One Lakh Rupees,Know Speciality | Patrika News

इवांका ट्रंप ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस की कर लेंगे विदेश यात्रा, जानें कीमत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 25, 2020 11:14:27 am

Submitted by:

Soma Roy

Ivanka Dress Cost : इवांका की फ्लोरल प्रिंट ड्रेस एरोएन्जा स्काउलर ब्रांड की है
उनके ड्रेस को खास तरह के जार्जेट मैटेरियल से बनाया गया है

ivaka_dress1.jpg

Ivanka Dress Cost

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) इन दिनों अपने परिवार के साथ दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हुए हैं। 24 फरवरी को अहमदाबाद के बाद वे ताजमहल के दीदार को पहुंचे थे। इस दौरान ट्रंप की बेटी इवांका (Ivanka Trump) ने अपनी ड्रेस की वजह से खूब सुर्खियां बंटोरी। बताया जाता है कि इवांका की मामूली-सी दिखने वाली ड्रेस की कीमत लाखों में हैं। इतने में आप एक विदेश यात्रा करके आ सकते हैं।
ताजमहल की वजह से फुटपाथ पर आ गए थे डोनाल्ड ट्रंप, लगा था 414 करोड़ का तगड़ा जुर्माना

इवांका ट्रंप ने ताजमहल (Taj Mahal) विजिट पर मिडी फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहनी हुई थी। ये बेबी ब्‍लू कलर की थी। जिसमें रेड कलर का फ्लोरट प्रिंट (floral print dress) बना हुआ था। उनकी यह ड्रेस विस्‍कोस जार्जेट मैटेरियल में थी। यह ड्रेस प्रोएन्‍ज़ा स्‍काउलर ब्रांड की है। कॉलर स्टायल की ये ड्रेस इवांका पर काफी फब रही थी। उन्होंने न्यूड लिप कलर और ओपेन हेयर के साथ अपने लुक को कमप्लीट किया था। इस ड्रेस की कीमत करीब 1973 अमेरिकी डॉलर्स यानि 1 लाख 43 हजार रुपए है।
ivanka1.jpg
इवांका ट्रंप दूसरी बार भारत आईं थीं। इससे पहले भी वह इंडिया आ चुकी थीं। इवांका को उनके फैशन सेंस के लिए जाना जाता है। हालांकि ताजमहल के दीदार के वक्त जो ड्रेस उन्होंने पहन रखी थी, उसे वो पहले भी पहन चुकी हैं। इवांका इस फ्लोरल ड्रेस में पिछले साल सितंबर में अर्जेटीना यात्रा के दौरान नजर आई थीं।

ट्रेंडिंग वीडियो