scriptजापान में इस भयानक मछली के मिलने से मचा हड़कंप, आ सकती है बड़ी आपदा | japan tsunami fears after earthquake | Patrika News

जापान में इस भयानक मछली के मिलने से मचा हड़कंप, आ सकती है बड़ी आपदा

Published: Feb 22, 2019 04:18:54 pm

Submitted by:

Vineet Singh

ऐसा माना जाता है कि ये मछलिया अगर पकड़ी जाती हैं तो देश में आपदा आ सकती हैं ऐसे में देश को किसी भी तरह के भूकंप या सुनामी के लिए तैयार किया गया है।

orafish

जापान में इस भयानक मछली के मिलने से मचा हड़कंप, आ सकती है बड़ी आपदा

नई दिल्ली: जापान से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें यहां के गहरे समुद्र से दो भयानक और विशालकाय ओरफ़िश को पकड़ा गया है। हड़कंप मचने की बड़ी वजह दरअसल यह है कि इन मछलियों को क़यामत का प्रतीक माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि ये मछलिया अगर पकड़ी जाती हैं तो देश में आपदा आ सकती हैं ऐसे में देश को किसी भी तरह के भूकंप या सुनामी के लिए तैयार किया गया है।
ऐसा माना जाता है कि विशाल ओरफ़िश जो 11 मीटर तक बढ़ सकती है वो अगर सतह पर आती है जब प्राकृतिक आपदा होती है। जानकारी के मुताबिक़ इस हफ्ते दो ओरफिश को मछुआरों ने जीवित पकड़ा गया था।
असमय पके बालों को जड़ से उखाड़ फेंकने की न करें गलती, आगे चलकर हो सकता है नुकसान

इस मछली को पारंपरिक रूप से जापान में “मैसेंजर फ्रॉम द सी गॉड्स पैलेस” के नाम से जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक़ साल 2011 के फुकुशिमा भूकंप से पहले और बाद में सुनामी में देश की तटरेखा पर दर्जनों ओरफ़िश धुल गईं, जिसमें 20,000 से अधिक लोग मारे गए। इस मछली के मिलने से जापान में हड़कंप मचा हुआ है और लोग इसके मिलने से काफी डरे हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो