पांच साल तक अपने मृत पैदा हुए बच्चे की लाश को लॉकर में रखा मामला जापान की राजधानी टोक्यो का है। यहां पुलिस ने 49 साल की एक महिला को अरेस्ट किया है। महिला ने पांच साल तक अपने मृत पैदा हुए बच्चे की लाश को क्वाइन लॉकर में रखा। ये लॉकर यूग्यूसुडानी स्टेशन के पास मौजूद था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने स्वीकार किया है कि वह उसने मरे हुए बच्चे की बॉडी को स्टेशन के पास के लॉकर्स में रखा था।
बच्चे के शरीर को खुद से दूर नहीं करना चाहती थी महिला महिला ने बताया कि उसका बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था, इसलिए वह बेहद दुखी थी। वह अपने बच्चे के शरीर को खुद से दूर नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से उसने अपने मृत बच्चे की बॉडी को लॉकर में रख दिया। जब उसे घर से बाहर निकाल दिया गया तो उसने ये सारी बात बताने का फैसला किया। महिला ने बताया कि उसने चाभी घर पर इस उम्मीद में छोड़ दी थी कि कोई न कोई बॉडी को खोज निकालेगा।
वहीं, पुलिस का मानना है कि बच्चे के जन्म के कुछ समय उसकी मौत हुई। पुलिस बच्चे की मृत्यु के कारण की जांच कर रही है।
वहीं, पुलिस का मानना है कि बच्चे के जन्म के कुछ समय उसकी मौत हुई। पुलिस बच्चे की मृत्यु के कारण की जांच कर रही है।