हॉट ऑन वेब

जवान ने बर्फ का केक काट मनाया अपना Birthday, Video देख छलक जाएंगे आंसू !

सोशल मीडिया (social media) पर बर्फ के बीच में खड़े सेना के जवानों का वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में एक जवान बर्फ के बने केक (Ice Cake) को काटता नजर आ रहा है।
 
 

Jun 29, 2020 / 10:02 pm

Vivhav Shukla

Jawaan Birthday Celebration Video Goes Viral

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में में कुछ जवान अपने साथी का बर्थडे सेलिब्रेट (Jawaan Birthday Celebration )करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पास केक( Ice Cake) नहीं है… तो वह आस-पास मौजूद बर्फ से ही एक केक तैयार करते हैं जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में बाबू लिखा है। और फिर उसे काट कर दूसरे के मुंह से लगा देते है।
पहले वीडियो देखें

 
https://twitter.com/hashtag/Respect?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भावुक कर देने वाले इस वीडियो को आईपीएस पंकज नैन (IPS Pankaj Nain) ने ट्वीटर पर साझा किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘दबा हर इच्छा दिल में, हर फिक्र धुंए में उड़ाते हैं। मनती रहे आपकी हर सालगिरह सकून से, बस इसी की खातिर… इस भारत मां के कुछ बेटों के हर खास दिन, सरहदों पे ही निकल जाते हैं।’
पंकज (Pankaj Nain) के वीडियो शेयर करने के बाद ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लम्हे को देखकर बहुत से लोग इमोशनल हो गए। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर अब तक 7 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। 300 से अधिक रिट्वीट और 1 हजार से अधिक लाइक्स भी आ चुके हैं।
देखिए लोगों ने क्या कहा

Home / Hot On Web / जवान ने बर्फ का केक काट मनाया अपना Birthday, Video देख छलक जाएंगे आंसू !

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.