scriptमुंबई के इस पॉश इलाके में ढाई एकड़ में फैला है जिन्ना हाउस, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान | jinnah house in mumbai malabar hill | Patrika News

मुंबई के इस पॉश इलाके में ढाई एकड़ में फैला है जिन्ना हाउस, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

Published: Dec 21, 2018 12:20:36 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

भारत ने मुंबई में जिन्ना हाउस के स्वामित्व पर पाकिस्तान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही भारत ने कहा है कि यह संपत्ति उसकी है।

jinnah house

मुंबई के इस पॉश इलाके में ढाई एकड़ में फैला है जिन्ना हाउस, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के जिन्ना हाउस पर किए गए दावे को खारिज कर दिया है, जिसके बाद जिन्ना हाउस एक बार फिर चर्चा में है। भारत ने कहा कि इसका इस्लामाबाद से कोई लेना देना नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘जहां तक संपत्ति का सवाल है पाकिस्तान की कोई अधिस्थिति नहीं है। यह भारत सरकार की संपत्ति है और हम इसका नवीनीकरण कर रहे हैं।’ इस मौके पर हम आपको मुंबई के मालाबार हिल्स इलाके में स्थित जिन्ना हाउस के बारे में कुछ खास बातें बता रहे हैं।

ढाई एकड़ जमीन पर बना है जिन्ना हाउस
जिन्ना ने वर्ष 1936 में मुंबई के मालाबार हिल इलाके में ढाई एकड़ जमीन पर इस बंगले का निर्माण कराया था। देश विभाजन के पहले तक जिन्ना इसी बंगले में रहते थे। जानकारी के मुताबिक, उस वक्त इसके निर्माण पर 2 लाख रुपए खर्च हुए थे। यह ब्रिटिश कालीन इंडो गोथिक स्टाइल का बंगला है। बंगले का फेस समुद्र की ओर है। अब बंगले की अनुमानित कीमत 2600 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
पाकिस्तान करता था दावा, भारत ने किया खारिज

पाकिस्तान मांग करता रहा है कि यह संपत्ति उसके मुंबई वाणिज्य दूतावास के लिए उसे दे दी जाए। अब भारत ने इसके स्वामित्व पर पाकिस्तान के दावे को दृढ़ता से खारिज कर दिया और कहा कि यह संपत्ति उसकी है।
पाकिस्तान का कोई हक नहीं

बता दें, शत्रु संपत्ति कानून के तहत जो लोग भारत के विभाजन के समय पकिस्तान चले गए, उनकी यहां की संपत्ति में उनका या उनके वारिसों का कोई हक नहीं है। इस बारे में संसद में कानून भी बनाया जा चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो