scriptकलयुग के खात्मे के लिए होगा कल्कि का जन्म, तीन दिनों में मिट जाएंगे सारे पाप | kalyug will end soon, God will born as kalki awtar to demolish sins | Patrika News

कलयुग के खात्मे के लिए होगा कल्कि का जन्म, तीन दिनों में मिट जाएंगे सारे पाप

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2019 10:48:27 am

Submitted by:

Soma Roy

End of Kalyug : ब्रह्मवैवर्त पुराण में बताया गया कलयुग के खात्मे का तरीका
अधर्म के नाश के लिए भगवान नए अवतार में लेंगे जन्म

kalyug.jpg
नई दिल्ली। कलयुग को लेकर पुराणों में कई किस्से हैं। इनके मुताबिक हर युग की तरह कलयुग का भी अंत होगा और इसके खात्मे के लिए भगवान कल्कि के अवतार में जन्म लेंगे। इससे पाप का नाश होगा और एक नए युग की शुरुआत होगी।
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार कलयुग को सबसे अत्याचारी युग कहा गया है। इस युग में इंसान के अंदर आध्यात्मिकता कम होगी और दुराचार बढ़ेगा। इस दौरान इंसान की आयु भी बहुत कम रह जाएगी। पापों का विनाश करने के लिए भगवान कल्कि अवतार में जन्म लेंगे।
end.jpg
पौराणिक ग्रंथ के अनुसार भगवान कल्कि केवल तीन दिनों के अंदर ही में धरती से समस्त अधर्मियों का विनाश कर देंगे। कलयुग के अंतिम समय में लगातार वर्षा होगी, चारों ओर पानी ही पानी होगा जिसमें धरती डूब जाएगी। इसके बाद एक साथ बारह सूर्य उदय होंगे। इसके तेज से पृथ्वी जल कर खाक हो जाएगी। इसके बाद एक नए युग का शुभारंभ होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो