scriptKarwa Chauth 2020: दो ग्रहों के एक ही राशि में आने से बन रहा है ग्रहण योग, जानें कैसे खोलें व्रत | Karwa Chauth 2020: Grahan Yog will occur today, which time break fast | Patrika News
हॉट ऑन वेब

Karwa Chauth 2020: दो ग्रहों के एक ही राशि में आने से बन रहा है ग्रहण योग, जानें कैसे खोलें व्रत

Karwa Chauth Fast: चंद्र देव को जल अर्पण करते समय चांदी के बर्तन का प्रयोग करना अच्छा होगा
आज चंद्रमा का उदय रात 8:16 बजे होने की संभावना है

Nov 04, 2020 / 01:43 pm

Soma Roy

grahan1.jpg

Karwa Chauth Fast

नई दिल्ली। करवाचौथ (Karwa Chauth 2020) हिन्दू धर्म का एक ऐसा त्यौहार है जब महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात में चंद्रमा के निकलने पर अघ्र्य देकर अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत इस साल 4 नवंबर यानी आज है। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को सुबह 3 बजकर 24 मिनट से हुई है, जो 5 नवंबर को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगी। चूंकि इस बार करवा चौथ पर दो ग्रह एक ही राशि में विचरण कर रहे हैं इसलिए ग्रहण योग (Grahan Yog) बन रहा है। ऐसे में पूजन से लेकर व्रत खोलने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दो ग्रहों के एक ही राशि में आने से इस साल करवा चौथ पर ग्रहण योग बन रहा है। ऐसा संयोग लगभग हर 18 वर्षों में एक बार बनता है। इस बार कर्क चतुर्थी के दिन चंद्र और राहु एक साथ वृषभ राशि पर भ्रमण कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में ग्रहण योग बनता है। इसलिए शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से दोष नहीं लगेगा। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
फल खाकर खोलें व्रत
आज चंद्रमा का उदय रात 8:16 बजे होने की संभावना है। ऐसे में महिलाओं को चंद्रमा को अघ्र्य देने के बाद फल खाकर उपवास खोलना चाहिए। इससे वैज्ञानिक एवं आध्यात्मि दोनों रूप से लाभ मिलेगा। चंद्र देव को जल अर्पण करते समय चांदी के बर्तन का प्रयोग अच्छा रहेगा।
इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा
करवा चौथ का शुभ मुहूर्त चतुर्थी तिथि की शाम 5 बजकर 34 मिनट से शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। यानी पूजन के लिए करीब डेढ़ घंटे का मुहूर्त अत्यन्त शुभ है। पूजा के समय बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी पर शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा की मूर्तियों की स्थापना करें। जबकि करवा माता की कथा सुनते समय हाथ में गेहूं या चावल के दाने रखें। कथा की समाप्ति पर इसे भगवान की चौकी पर रख दें।

Home / Hot On Web / Karwa Chauth 2020: दो ग्रहों के एक ही राशि में आने से बन रहा है ग्रहण योग, जानें कैसे खोलें व्रत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो