scriptकैंसर मरीजों के लिए इस महिला पुलिस अफसर ने मुंडवा लिए अपने सिर के बाल, लोग कर रहे हैं जज्बे को सलाम | kerala woman police officer donated her hair for cancer patients | Patrika News

कैंसर मरीजों के लिए इस महिला पुलिस अफसर ने मुंडवा लिए अपने सिर के बाल, लोग कर रहे हैं जज्बे को सलाम

locationनई दिल्लीPublished: Sep 27, 2019 12:23:48 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी किया जज्बे को सलाम

kerala

नई दिल्ली: जब कोई इंसान बीमार होता है, तो हम ज्यादा से ज्यादा उसे देख आते हैं। उसका हालचाल जान लेते हैं या फिर कुछ मदद कर देते हैं। लेकिन केरल की एक महिला पुलिस अफसर ने केंसर मरीजों के लिए जो किया। उसके बाद से वो हजारों-लाखों के लिए प्रेरणा बन गई है।

kerala2.png

क्या किया महिला अफसर ने

दरअसल, केरल पुलिस में तैनात अपर्णा लवकुमार ने कैंसर रोगियों के लिए अपने सिर के लिए बाल मुंडवा लिए हैं। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि उनके लंबे बाल कैंसर मरीजों की विग बनाने के काम किए। उन्होंने ये बाल इन मरीजों के लिए दान कर दिए हैं। अपर्णा केरल के थिस्सूर जिले में तैना है और उनकी उम्र 46 साल है। इसके बाद से ही उनके इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है। लोगों उनके इस जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

kerala.jpg

अनुष्का शर्मा ने भी किया सलाम

जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर उनकी हर कोई तारीफ कर रहा है, तो वहीं खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपर्णा की फोटो शेयर की। अपने बाल कटवाने पर अपर्णा का कहना है कि वो इस छोटी चीज को तारीफ के काबिल नहीं समझती। उनके बाल एक-दो साल में वापस आ जाएंगे। वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें असली हीरो बता रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो