scriptमहात्मा गांधी को गोली मार, खून देखकर हंसने वाली कौन है ये महिला? | know about pooja shakun pandey who shot mahatma Gandhi effigy | Patrika News

महात्मा गांधी को गोली मार, खून देखकर हंसने वाली कौन है ये महिला?

locationनई दिल्लीPublished: Jan 31, 2019 05:25:48 pm

Submitted by:

Neeraj Tiwari

30 जनवरी को भारत सहित पूरी दुनिया में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही थी तभी एक भगवाधारी महिला अपने हाथ में बंदूक ले कर महात्मा गांधी का सीना छलनी कर रही थी।

pooja shakun pandey

महात्मा गांधी को गोली मार, खून देखकर हंसने वाली कौन है ये महिला?

नई दिल्ली। आज हमारे बीच महात्मा गांधी नहीं हैं लेकिन बहुत से वो लोग हैं जो इस महात्मा के दिखाए रास्ते पर आज भी चल रहे हैं। यही वजह है कि जब 30 जनवरी को भारत सहित पूरी दुनिया में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही थी तभी एक भगवाधारी महिला अपने हाथ में बंदूक ले कर महात्मा गांधी का सीना छलनी कर रही थी। इतना ही नहीं महात्मा गांधी के शरीर से खून की धार भी बहाई गई। ऐसे में यह सवाल उठता है कि पूजा शकुन पांडे नाम की इस महिला ने ऐसा क्यों किया?
वायरल हो रही है फोटो

बता दें कि, इस महिला ने महात्मा गांधी के पुतले पर ठीक वैसे ही 3 गोलियां चलाई जैसे नाथूराम गोड़से ने गांधी जी के ऊपर चलाई थी। इसके बाद पुतले से कृतिम खून बहते हुए दिखाया गया। इनता ही नहीं इस महिला ने इसी पूरी घटना का वीडियो बनवाया और फोटो भी शूट कराई। बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने पूजा शकुन पांडे की इस हरकत को जमकर ट्रोल किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि ये शर्मनाक हरकत 30 जनवरी को गांधी जयंती के मौके पर की गई है।
पहले भी चर्चाओं में रही है ये महिला

बता दें कि, अखिल भारत हिंदू महासभा नाथूराम गोडसे की पूजा करता है। वहीं इस संगठन की प्रमुख पूजा शकुन पांडे एक हिंदू अदालत की जज हैं। जिस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर इस मामले पर जानकारी मांगी है। गौर करने वाली बात यह है कि इस महिला की उमा भारती और शिवराज सिंह जैसे कई नेताओं के साथ फोटो भी है।
9 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है मामला

इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने गांधी की ‘हत्या’ को दोहराने की पुष्टि करते हुए कहा है कि, ‘हमें इसमें कुछ गलत नहीं लगता क्योंकि देश में रावण दहन भी उस घटना को दोहराते हुए किया जाता है। हमने ऐसा अपने दफ्तर के परिसर के अंदर किया है।’ बता दें कि नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे फांसी पर लटका दिया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो