scriptहथेली को देखकर जानें, कैसा रहेगा आपका आने वाला समय | Patrika News
हॉट ऑन वेब

हथेली को देखकर जानें, कैसा रहेगा आपका आने वाला समय

7 Photos
5 years ago
1/7

हर किसी को अपने भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता होती है। ज्योतिषी कुंडली के आधार पर तो कभी माथे की रेखा के आधार पर लोगों के भविष्य का अनुमान लगाते हैं। लेकिन भविष्य बताने वाली विद्याओं में सबसे सटीक विधा होती है हस्तरेखा विधा। हथेलियों की रेखाओं और बनावट के आधार पर आपके स्वभाव और भविष्य की कई बातें बताई गई हैं, जो ज्यादातर सटीक होती हैं। कभी-कभी हथेली में काले तिल भी बन जाते हैं। इनका भी अपना मतलब होता है तो आइए जानते हैं इन तस्वीरों के माध्यम से हथेली के अलग-अगल हिस्सों में बनने वाले तिल को लेकर भविष्यवाणी के बारें में -

2/7

अगर हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल होतो ये व्यक्ति के विचारों की पवित्रता खत्म होने का संकेत देता है।

3/7

हथेली में चंद्र पर्वत पर तिल होने से उस व्यक्ति को पानी (नदी, तालाब, कुएं, समुद्र) से सावधान रहना चाहिए। इन लोगों के विवाह में भी देरी हो सकती है।

4/7

अगर किसी के हथेली में गुरु पर्वत पर तिल है तो उसे विवाह में परेशानियां आती हैं। किसी भी काम में उचित सफलता नहीं मिलती।

5/7

शनि पर्वत पर तिल होने से भी शादी में देरी होती है। ऐसे आदमी या पुरुष का वैवाहिक जीवन भी संतोषजनक नहीं रहता है

6/7

सूर्य पर्वत पर तिल होना मान-सम्मान के लिए शुभ नहीं होता है। इस तरह के हथेली वाले व्यक्ति को समाज में अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

7/7

हथेली के बुध पर्वत पर तिल होना अच्छा नहीं। अगर बुध पर्वत पर तिल है तो अचानक कोई नुकसान हो सकता है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.