scriptVladimir Putin की गर्लफ्रेंड करती है करोड़ों में कमाई, सैलरी जान नहीं होगा यकीन | Know the Salary of Russian President Putin's Girlfriend Alina Kabaeva | Patrika News

Vladimir Putin की गर्लफ्रेंड करती है करोड़ों में कमाई, सैलरी जान नहीं होगा यकीन

Published: Nov 27, 2020 02:33:46 pm

Submitted by:

Soma Roy

Putin’s Girlfriend Salary : पेशे से जिमानास्ट रह चुकीं पुतिन की गर्लफ्रेंड का नाम अलीना कबाएवा है
वह एक मीडिया कंपनी की बॉस भी हैं, कंपनी का संचालन पुतिन के करीबी करते हैं

putin_gf1.jpeg

Putin’s Girlfriend Salary

नई दिल्ली। रूसी (Russia) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की जिंदगी काफी सीक्रेटिव है। इसलिए उनकी फैमिली से लेकर उनकी गतिवितियों तक को बहुत गुप्त रखा जाता है, लेकिन पिछले कुछ साल पहले उनकी कथित गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा (Alina Kabaeva) के साथ उनके रिश्ते काफी सुर्खियों में थे। पेशे से जिमनास्ट रहीं अलीना दोबारा चर्चाओं में हैं। इस बार वो अपनी कमाई के चलते लाइमलाइट में हैं। बताया जाता है पुतिन की गर्लफ्रेंड की कमाई इतनी ज्यादा है कि जिसे सुनकर हर कोई चौंक जाएगा।
अलीना एक मीडिया कंपनी की बॉस भी हैं। बताया जाता है कि इस कंपनी को पुतिन के करीबी यूरी कोवालचुक चलाते हैं और अलीना को बतौर सैलरी भारी-भरकम भुगतान करते हैं। हाल ही में लीक हुए टैक्स रिकॉर्ड में पता चला कि पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना कबाएवा हर साल करोड़ों रुपए कमाती हैं। फेडरल टैक्स सर्विस के डेटाबेस के मुताबिक अलीना की आधिकारिक आय 78.54 करोड़ रुबल (करीब 76 करोड़ रुपए) है।
18 साल की उम्र से पुतिन से रिश्ता
पुतिन और अलीना की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। कहा जाता है कि अलीना जब महज 18 साल की थीं तब से पुतिन से उनका रिश्ता है। वह पहली बार व्लादिमीर पुतिन से 2001 में मिली थीं। हालांकि रूसी राष्ट्रपति ने हमेशा अपने रिश्ते को दुनिया से छुपाकर रखा था। हालांकि कुछ समय पहले अलीना के एक दोस्त ने दावा किया था कि जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद अलीना ने सभी दोस्तों से संपर्क तोड़ दिया है।
पूर्व जर्मन चांसलर के बराबर तनख्वाह
अलीना की सैलरी पूर्व जर्मन चांसलर जेरार्ड श्रोडर के आसपास है। वह रूसी एनर्जी कंपनी Rosneft के चेयरमैन हैं। मालूम हो कि पुतिन ने अपनी पत्नी ल्यूडमिला को 2014 में तलाक दे दिया था। उस दौरान अलीना ने उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। चूंकि पुतिन अपनी चीजों को सीक्रेट रखते हैं, इसलिए इसका कोई ठोस सबूत नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो