script20 साल पुराने स्कूटर पर मां को कराया देश भ्रमण, वीडियो देख महिंद्रा कंपनी के मालिक की आंखे हुईं नम | Krishna kumar travelled her mother to whole country in his old scooter | Patrika News

20 साल पुराने स्कूटर पर मां को कराया देश भ्रमण, वीडियो देख महिंद्रा कंपनी के मालिक की आंखे हुईं नम

locationनई दिल्लीPublished: Oct 24, 2019 12:08:44 pm

Submitted by:

Soma Roy

Inspirational story : कर्नाटक के मैसूर शहर का रहने वाला है ये शख्स
मां को घुमाने के लिए छोड़ी बैंक की नौकरी

krishnakumar1.jpg
नई दिल्ली। मां-बाप की सेवा करना पुण्य का काम होता है। मगर आजकल ज्यादातर बच्चे भी अपने मतलब से रिश्तों को निभाते हैं। मगर आज के इस जमाने में बी कृष्ण कुमार जैसे लोग भी हैं जिनके लिए पैरेंट्स की सेवा करना सबसे अहम काम है। तभी उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने 20 साल पुराने स्कूटर का सहारा लिया। उन्होंने इसी से अपनी मां को कन्याकुमारी से लेकर भूटान तक का सफर कराया है।
बी कृष्ण कुमार को मॉडर्न जमाने का श्रवण कुमार कहना गलत नहीं होगा। जिस तरह श्रवण कुमार ने अपने वृद्ध मां-बाप की सेवा की थी। उसी तरह कृष्ण कुमार अपनी मां को देश-विदेश के अलग-अलग कोनों में घुमाने ले जाते हैं। मजेदार बात यह है कि वो पूरा भ्रमण अपने 20 साल पुराने स्कूटर पर करते हैं। जिसे उनके पिता ने खरीदा था। कृष्ण कुमार ने इस यात्रा को मातृ सेवा संकल्प नाम दिया है। कृष्ण कुमार की इस मातृ भक्ति का वीडियो एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो तेजी से वायरल हो गया। किसी ने इसमें आनंद महिंद्रा को टैग कर दिया। ये वीडियो देख महिंद्रा कंपनी के मालिक इतना भावुक हो गए कि उन्होंने कृष्ण कुमार को एक एक्सयूवी कार गिफ्ट करने का ऐलान कर दिया।
kumar.jpg
कृष्ण कुमार कर्नाटक कर्नाटक के मैसूर शहर के रहने वाले हैं। वह बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करते थे। तब एक दिन उन्होंने अपनी मां से पूछा कि वह किन जगहों पर घूमी है। तब उनकी मां ने कहा कि उन्होंने तो पास का शहर तक नहीं देखा। ऐसे में कृष्ण कुमार ने अपनी नौकरी छोड़ स्कूटर से मां को पूरा देश घुमाने का फैसला लिया। अब तक वह अपनी मां को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक घुमाया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मां को भूटान, म्यांमार और नेपाल आदि देशों की भी यात्रा कराई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो