scriptबेड पर आराम से सो रही थी महिला, जब आंख खुली तो उड़ गए होश | lady got so much scared when she woke up | Patrika News

बेड पर आराम से सो रही थी महिला, जब आंख खुली तो उड़ गए होश

Published: Jul 29, 2018 08:30:33 am

Submitted by:

Vineet Singh

इस महिला के साथ जो कुछ हुआ है उससे इलाके में रहने वाले लोग भी डरे हुए हैं।

lad got scared

बेड पर आराम से सो रही थी महिला, जब आंख खुली तो उड़ गए होश

नई दिल्ली: लंदन के किंग्स्टन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसने एक महिला को बुरी तरह से डरा दिया है। दरअसल इस महिला के साथ उसके घर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से वो अभी तक डर के साए में जीने को मजबूर है। इस महिला के साथ जो कुछ हुआ है उससे इलाके में रहने वाले लोग भी डरे हुए हैं।
‘रहने लायक नहीं बचा ये देश’, कहते हुए 70 साल के बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम और फिर…

दरअसल यह महिला रोज की तरह ही अपने काम ख़त्म करके अपने बेड पर आराम से सो रही थी। सोने के दौरान उसे इस बात का ज़रा सा भी अंदाजा नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है। दरअसल यह महिला घर में अपने बेड पर अकेले सो रही थी लेकिन उसे नहीं पता था कि अगली सुबह जब वो जागेगी तब वहां उसे एक अनचाहा मेहमान उसका इंतजार कर रहा होगा।
आपको बता दें कि ये महिला आराम से अपने बिस्तर पर सो रही थी लेकिन अगली सुबह जब वह नींद से जागी तब उसने देखा कि उसके बेड पर 3 फुट का एक मोटा सा अजगर बैठा हुआ था जिसे देखते ही यह महिला उछलकर अपने बिस्तर से नीचे आ गयी और तुरंत ही एक एनिमल कैचर को फोन करके बुलाया। इसके बाद एनिमल कैचर ने इस अजगर को पकड़कर महिला के घर से बाहर निकाला।
बारिश में किस कर रहे थे लड़का-लड़की तभी एक शख्स ने खींच लिए फोटो, फिर जो हुआ…

इस एनिमल कैचर के मुताबिक़ ये अजगर किसी शख्स के घर से भागकर यहां पर आ गया था। दरअसल ये अजगर कहीं से भी निकलने में माहिर होते हैं। अजगरों को गर्म माहौल काफी पसंद होता है और इस माहौल में वो ज्यादा एक्टिव तरीके से काम कर पाते हैं। खैर इस घटना के बाद ये महिला काफी डरी हुई है और वो अब जब भी कभी सो कर उठेगी तो शायद उसे वो अजगर जरूर याद आएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो