गधी के दूध से ऐसी चीज़ बनाती है ये महिला जानकार उड़ जाएंगे आपके होश
हम आपको ऐसी महिला के बारे में बताने जा रही है जो ऐसा साबुन बनाती है जो विदेशों में खूब पसंद किया जा रहा है। यह साबुन किस चीज़ से बनता है ये बात जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।

नई दिल्ली: लड़कियों को तमाम तरह के कॉस्मैटिक्स का इस्तेमाल करने का शौख होता है, इन कॉस्मैटिक्स में ब्यूटी क्रीम, फेसवॉश, साबुन और शैम्पू भी आते हैं। साबुन वगैरह को बड़ी-बड़ी कंपनियां तेल, ग्लिसरीन जैसी चीज़ों से बनाती हैं लेकिन आज हम आपको ऐसी महिला के बारे में बताने जा रही है जो ऐसा साबुन बनाती है जो विदेशों में खूब पसंद किया जा रहा है। यह साबुन किस चीज़ से बनता है ये बात जानकार आपके होश उड़ जाएंगे।
जिस महिला की हम बात कर रहे हैं उनका नाम पूजा कॉल है और वो एक किसान है और उन्होंने गधों की मदद से ऐसा बिजनेस खड़ा कर लिया है जो लोगों को हैरान करने के लिए काफी है। यह महिला गधी के दूध से ऐसा कारनामा कर रही है जिसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। पूजा कौल गधी के दूध से एक ख़ास तरह के साबुन का निर्माण कर रही है जिसकी विदेशों में काफी डिमांड है।
दरअसल चंडीगढ़ में 6 वां महिला ऑर्गेनिक मेला चल रहा है जिसमें ये महिला भी हिस्सा लेने पहुंची थी। इस मेले में देश भर से ऑर्गनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली महिलाएं हिस्सा ले रही हैं ऐसे में इस महिला का गधी के दूध से बना हुआ साबुन काफी हिट हो रहा है। जानकारी के मुताबिक़ इस महिला का ये प्रोडक्ट काफी हिट हो रहा है, और अब ये महिला भी काफी फेमस ही रही है।
पूजा कौल 'ऑर्गेनिको' नाम की कंपनी चलाती हैं जिसका एक प्रोडक्ट गधी के दूध से बनने वाला ये साबुन है जो पांच प्रकार के तेल और गधी के दूध को मिलाकर बनाया जाता है। इस साबुन को बनाने के लिए पूजा गधे पालने किसानों से दूध खरीदती हैं और उसे साबुन बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि गधी के दूध की कीमत 2000 रुपये लीटर है ऐसे में इससे गधे पालने वाले किसानों की भी अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। यूरोपियन देशों में ये साबुन काफी फेमस है और इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi