scriptनाबालिग लड़की के प्यार में अंधी हो गई 19 साल की लड़की, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा..पैरों तले खिसक जाएगी जमीन | lesbian girl acid attacks on her friend in up | Patrika News

नाबालिग लड़की के प्यार में अंधी हो गई 19 साल की लड़की, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा..पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Published: Aug 27, 2018 01:34:05 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

मौका पाकर आरोपी लड़की ने उसके ऊपर तेज़ाब उड़ेल दिया।

lesbo

नाबालिग लड़की के प्यार में अंधी हो गई 19 साल की लड़की, उसके बाद हुआ कुछ ऐसा..पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

नई दिल्ली। प्यार में धोखा खाए लड़के-लड़कियों की तो आपने सैकड़ों खबरें पढ़ी और सुनी होंगी। लेकिन प्यार में धोखा खाने के बाद सनकी आशिक का ऐसा मामला आपने पहले शायद ही कभी सुना होगा। पूरा मामला यूपी के फिरोज़बाद का है, यहां के करबला कॉलोनी में बीते 23 अगस्त को एसिड अटैक का एक दर्दनाक और अनोखा मामला सामने आया। जहां एक लड़की ने अपनी सहेली पर एसिड अटैक कर दिया। जानकारी के मुताबिक एसिड अटैक करने वाली लड़की लेस्बियन (समलैंगिक) है। पुलिस ने रविवार को आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी लड़की ने अपनी सहेली से प्यार में धोखा मिलने के बाद ऐसा खौफनाक कदम उठाया। आरोपी लड़की की उम्र 19 साल है, तो वहीं पीड़िता की उम्र 17 साल बताई जा रही है। एसिड अटैक में पीड़िता काफी बुरी तरह से झुलस गई है। उसकी छाती और बांहों पर काफी गहरी चोटें आई हैं। पीड़िता का इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामला 23 अगस्त की आधी रात करीब ढाई बजे का है। जब पीड़िता अपनी छत पर अकेले सो रही थी। तभी मौका पाकर आरोपी लड़की ने उसके ऊपर तेज़ाब उड़ेल दिया।
पीड़िता, आरोपी लड़की के मकान में ही किराए पर रहती है। हमलावर ने बताया कि पीड़िता ने उसके साथ सभी प्रकार के संबंधों को खत्म कर बात करना भी बंद कर दिया था। जिसके बाद लड़की के दिमाग में भूत सवार हो गया। फिरोज़ाबाद शहर के एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के बीच सभी प्रकार के संबंध दो महीने पहले खत्म हो चुके थे। जिसके बाद आरोपी लड़की ने उसे मनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन वो नहीं मानी। जिसके बाद उसने तेज़ाब से हमला कर दिया। दक्षिण पुलिस स्टेशन के SHO ने बताया कि आरोपी लड़की के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और 452 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो