scriptलॉकडाउन : चोरी करने नहीं खाना-खाने घुसा था शख्स, 4 दिनों तक जमकर की पार्टी | Lockdown: American Man Entered in Closed Restaurant, had party alone | Patrika News

लॉकडाउन : चोरी करने नहीं खाना-खाने घुसा था शख्स, 4 दिनों तक जमकर की पार्टी

Published: Apr 20, 2020 05:07:39 pm

Submitted by:

Soma Roy

Lockdown Impact : टेस्टी खाना खाने के चलते घर से बाहर निकला था शख्स, उसका नाम लुईस है
पुलिस जब जांच के लिए रेस्त्रां पहुंची तो शख्स सो रहा था

retaurant1.jpg

Lockdown Impact

नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते जहां कई जगह चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। वहीं अमेरिका (America) से एक मजेदार घटना सामने आई है। यहां एक शख्स चोरी करने नहीं बल्कि टेस्टी खाना खाने के लिए एक बंद रेस्त्रां में घुस गया था। यहां उसने 4 दिनों तक जमकर पार्टी (Party) की। उसने खूब शराब पी और होटल में रखें पैकेट आइटम्स खा डाले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि अमेरिका के Connecticut में एक शख्स बंद रेस्त्रां (Resturant) में घुस गया। वहां वह दिनों तक अंदर ही बंद रहा। वह पूरे समय बढ़िया खाना खाता रहा और शराब पीता रहा। शख्स का नाम लुईस एंजेल है। जब पुलिस ने इन्हें पकड़ा तो ये एक बंद रेस्टोरेंट के अंदर था। लुईस के हाथ में रम की एक बोतल थी और वो सो रहा था। घटना की जानकारी सीसीटीवी फुटेज के जरिए मिली।
होटल के मैनेजर का कहना है जब वह रेस्टोरेंट की चेकिंग करने गया तो उसे लगा कि अंदर कोई है। उसने सीसीटीवी चेक किया तो एक अंजान शख्स नजर आया। उसने तुरंत पुलिस को खबर की। बताया जाता है कि शख्स ने रुपए-पैसों को हाथ नहीं लगाया, लेकिन शराब 70 की बोतलें गायब हैं। ऐसे में मामले की जांच की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो