scriptमध्यप्रदेश: पुलिस भर्ती परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को दी जा रही है ये बड़ी छूट, मिलेंगे ये फायदे | Madhya Pradesh: Women candidates are being given this exemption in po | Patrika News

मध्यप्रदेश: पुलिस भर्ती परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को दी जा रही है ये बड़ी छूट, मिलेंगे ये फायदे

Published: Nov 25, 2020 11:21:15 am

Submitted by:

Pratibha Tripathi

मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं
इन भर्तियों के लिए विस्तृत अधिसूचना 24 नवंबर को जारी कर दी गई है

Mp police recruitment

Mp police recruitment

नई दिल्ली। काफी लंबे समय के बाद मध्यप्रदेश पुलिस की भर्ती निकली हुई है। इस परिक्षा में महिलाओं को विशेष छूट दी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस परीक्षा में महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई में तीन सेंटी मीटर की छूट देने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि अगली महिला आरक्षक की भर्ती अब 155 सेंटी मीटर की ऊंचाई पर निर्धारित की जाएगी। मतलब यह है कि पहले महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 158 सेंटी हुआ करती है अब 155 सेंटीमीटर होगी।

अब महिला उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई का मापदंड तीन सेंटीमीटर घटा दिया गया है। सरकार के इस फैसला का लाभ पुलिस विभाग में भर्ती होने वाली महिलाओं को मिलेगा।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में इस साल पुलिस कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। जिसका नोटिफिकेशन सूबे के प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के द्वारा जारी कर दिया है। चार हजार पदों पर होने वाली भर्तियों की अधिसूचना 25 नवंबर से जारी होगी। जारी की गई नोटिफिकेशन में जो पद रिक्त बताए गए है उनमें से 3862 पद जीडी कांस्टेबल के लिए और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। इन पदों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन 24 दिसंबर से कर सकते है। ये भी आपको बता दे कि जारी किए पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों के ये कुल पद आगे चलकर घट-बढ़ भी सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2021 और लिखित परीक्षा की तिथि 6 मार्च 2021 निर्धारित की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो