scriptViral : सोशल मीडिया पर हैं इस शख्स के चर्चे, खूबी देख नहीं होगा यकीन | man creates painting without hand | Patrika News

Viral : सोशल मीडिया पर हैं इस शख्स के चर्चे, खूबी देख नहीं होगा यकीन

Published: May 25, 2018 01:26:46 pm

Submitted by:

Priya Singh

जियांग रोंग्यू बिना उंगलियों के ही पेंटिंग करते हैं। ये पेंटिंग ऐसी होती हैं, जो हाथ होते हुए भी लोग आसानी से न बना सके।

painting

ghar par painting kaise banaye

नई दिल्लीः मन में विश्वास हो तो बड़ी से बड़ी मुसीबत को चुटकियों में टाल सकते हैं। कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई रुकावट आपको रोक नहीं सकती है। ऐसी ही कहावत चीन के एक पेंटर ने सही साबित करके दिखाई है। ये पेंटर अपनी अलग खूबी की वजह से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर चीन के एक पेंटर का वीडियो वायरल हो रहा है। जियांग रोंग्यू बिना उंगलियों के ही पेंटिंग करते हैं। ये पेंटिंग ऐसी होती हैं, जो हाथ होते हुए भी लोग आसानी से न बना सके। जियांग अपनी पेंटिंग बनाने के वीडियो बनाते हैं और इन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। उनके ये वीडियो देखकर लोग उनकी तारीफ करते हैं। शायद यही वजह है कि वह दिनों—दिन फेमस होते जा रहे हैं।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, साल 2013 में जियांग एक धमाके के शिकार हो गए थे, जिसमें उन्होंने अपने हाथों की उंगलियां गंवा दी थीं। ये सब होने के बाद लोग जीवन से निराश होकर कुछ कर नहीं पाते, लेकिन जियांग ने हार नहीं मानी और मुश्किल समय का मुकाबला करते हुए पेंटिंग बनाई। जियांग अपनी पेंटिग को बेचकर ही अपना घर चलाते हैं। यही हुनर उन्हें आॅनलाइन स्टार भी बना चुकी है।

बता दें, इसी तरह एक एेसी दिव्यांग महिला की स्टोरी है, जो ऋषिकेश में रहती हैं। महिला का नाम अंजना है। उन्होंने पांचवी तक पढ़ाइर् की है। दिव्यांग होने की वजह से वह खुद को परिवार पर बोझ समझती थीं। इसके बाद उन्होंने खुद कुछ करने की ठान ली आैर पेंटिंग बनाना शुरू कर दिया। उनकी ये पेंटिंग 25 हजार से 30 तक बिक जाती हैं। ये पेंटिंग खरीदने वाले ज्यादा लोगों मं विदेशी होती हैं। अंजना अब एक सम्मानित ज़िंदगी जी रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर पा रही हैं। अनजाना का ये हौसला देखकर ख़ुशी के साथ-साथ काफी हैरानी भी होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो