scriptलोकल ट्रेन में खो गया था पर्स, 14 साल बाद भी नोटों के साथ मिला सही सलामत | Man Found His Lost Wallet After 14 Year With Money,Mumbai GRP Returned | Patrika News
हॉट ऑन वेब

लोकल ट्रेन में खो गया था पर्स, 14 साल बाद भी नोटों के साथ मिला सही सलामत

Lost Wallet Found : मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर के दौरान खो गया था शख्स का वॉलेट
पर्स में 900 रुपए थे, इसमें 500 रुपए का वो नोट भी मिला जो साल 2016 में बंद कर दिया गया था

Aug 11, 2020 / 11:26 am

Soma Roy

purse1.jpg

Lost Wallet Found

नई दिल्ली। अक्सर सफर के दौरान लोगों की चीजें खो जाती है या चोरी हो जाती हैं। मगर उनका दोबारा मिलना नामुमकिन-सा होता है, लेकिन हाल ही में मुंबई (Mumbai) के एक शख्स के साथ ऐसा हुआ जिस पर यकीन करना आसान नहीं है। दरअसल उसे अपना खोया हुआ पर्स 14 बाद (Lost Purse Found) सही सलामत मिला। हैरानी की बात तो यह है कि वॉलेट में रखा सारा सामान जैसे का तैसा ही था। उसमें रुपए भी उतने ही मिले, जितने उसने रखे थे।
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार 14 साल पहले यानी 2006 में एक शख्स मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रहा था। तभी उसका पर्स खो गया था। इसमें 900 रुपए थे। उसने वॉलेट को ढूढ़ंने की काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान जब उसे जीआरपी कार्यालय से फोन आया और पर्स के मिलने की खबर दी तो उन्हें पहले यकीन ही नहीं हुआ। बाद में वे इसे लेने कार्यालय पहुंचे।
शख्स का नाम हेमंत पेडलकर है। उनका कहना है कि पर्स मिलने की सूचना उन्हें अप्रैल में जीआरपी ने फोन पर दी। ये खबर सुनकर वे हैरान रह गए थे। चूंकि उस वक्त लॉकडाउन के चलते बाहर—आने जाने पर पाबंदियां थी। इसलिए प्रतिबंध हटने के बाद वे पर्स लेने गए थे। उन्होंने वॉलेट खोलकर देखा तो उसमें उतने ही रुपए थे जितने उन्होंने रखे थे। पर्स में 500 रुपए का वो पुराना नोट भी मिला जो साल 2016 में बंद कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि वे शख्स को 500 रुपए का पुराना नोट बदलकर नया देंगे।

Home / Hot On Web / लोकल ट्रेन में खो गया था पर्स, 14 साल बाद भी नोटों के साथ मिला सही सलामत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो