2 मिनट और 8.6 सेकेंड बनाया रिकॉर्ड
जैकब ने सभी 26 अक्षों को क्रम से लगाने में 2 मिनट और 8.6 सेकेंड का समय लिया है। सोशल मीडिया पर उनके इस रिकॉर्ड के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है। यूजर्स इन पर जमकर कमेंट और लाइक कर रहे है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद वह बहुत खुश है।
ऐसे बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद जैकब ने कहा कि उन्होंने अल्फाबेट वाला सूप कई बार खाया है। पहले उनके दिमाग में विचार नहीं किया कि केन में मिलने वाले इस सूप से रिकॉर्ड भी कायम किया जा सकता है। धीरे धीरे इसके बारे में सोचने लगे। यह काम करना उनके लिए हमेशा ही चुनौती पूर्ण रहा।
भारत का अनोखा मंदिर, यहां प्रसाद में लड्डू या पेड़े नहीं बल्कि मिलते है ब्राउनीज, बर्गर और सैंडविच
रिकॉर्ड से बच्चा ले प्रेरणा
जैकब ने अंग्रेजी के 26 अक्षरों को 2 मिनट 8.6 सेकेंड में खोजने के साथ ही उन्हें व्यवस्थित कर रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से अपने 11 साल के बेटे को प्रेरित करना चाहते हैं। इस रिकॉर्ड से वह अपने सपनों को हासिल करने कड़ी मेहनत करें।
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, सिक्योरिटी में लगे गार्ड और कुत्ते
हर किसी के लिए आसान नहीं
जैकब सूप के केन को एक कटोरा डाल देते है। उसके बाद एक चम्मच की मदद से सारे अक्षर को खोजते है। यह काम करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। कोई नहीं जानता कि कौन सा अक्षर कहां पर है। कैमरे के सामने वह जल्दी जल्दी अल्फाबेट खोजकर सही क्रम में जाम लेते है। इसके साथ ही जैकब यह अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहते है।