हॉट ऑन वेब

रिपोर्टर से बदसलूकी करना पड़ा शख्स को भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Misbehaving With Reporter Goes Wrong: कई बार लोग दूसरे लोगों से बदसलूकी करते हैं। पर ऐसा करना उन्हें भारी भी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्स के साथ जिसने एक रिपोर्टर से बदसलूकी की।

Mar 13, 2024 / 02:13 pm

Tanay Mishra

Man misbehaving with reporter

सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। कई वीडियो तो वायरल भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं और इनमें ऐसे वीडियो भी शामिल हैं जिनमें लोग दूसरों से बदसलूकी करते हैं। दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें दूसरों से बदसलूकी करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग बिना किसी वजह के ही दूसरे लोगों से बदसलूकी करते हैं। पर ऐसे मौके भी आते हैं जब इन लोगों को अपनी बदसलूकी करने का ऐसा फल मिलता है जिससे इन्हें अपनी हरकत पर पछतावा होता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऐसे शख्स के साथ जिसने एक रिपोर्टर के साथ बदसलूकी की।


रिपोर्टर पूछ रहा था सवाल, शख्स ने की बदसलूकी

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक रिपोर्टर को दिखाया गया है जो सामान खरीदकर आ रहे एक शख्स से बदसलूकी करता है। रिपोर्टर सिर्फ उससे सवाल पूछने की कोशिश कर रहा होता है, पर शख्स उससे बदसलूकी करते हुए हाथ से बार-बार उसका माइक गिराने की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, शख्स उससे बुरे तरीके से बात भी करता है।

बदसलूकी का मिला फल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर से बदसलूकी करने के बाद शख्स अपनी कार में वहाँ से जाने ही वाला होता है कि तभी वहाँ पुलिस ऑफिसर आ जाता है। पुलिस ऑफिसर शख्स को कार में बैठकर जाने से रोक लेता है और गिरफ्तार करके अपने साथ पुलिस स्टेशन ले जाता है। पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद शख्स को ज़रूर अपनी गलती का पछतावा हुआ होगा।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

https://twitter.com/crazyclipsonly/status/1766864091031994419?ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

काम करते हुए शख्स को आई नींद और फिर हुआ जो सोचा भी नहीं था, देखें वायरल वीडियो

Home / Hot On Web / रिपोर्टर से बदसलूकी करना पड़ा शख्स को भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.