scriptदेवर के प्यार में इस कदर चूर हो गई भाभी, पति के बाहर जाते ही घर में शुरू हो जाता था ये काम और फिर एक दिन.. | man murdered by his own wife and brother in illegal relationship | Patrika News

देवर के प्यार में इस कदर चूर हो गई भाभी, पति के बाहर जाते ही घर में शुरू हो जाता था ये काम और फिर एक दिन..

Published: Sep 16, 2018 04:31:43 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

देवर-भाभी के अवैध संबंध देखते ही देखते उस मुकाम पर जा पहुंचा

extra

देवर के प्यार में इस कदर चूर हो गई भाभी, पति के बाहर जाते ही घर में शुरू हो जाता था ये काम और फिर एक दिन..

नई दिल्ली। कहते हैं शादी के बाद महिला-पुरुष सात जन्मों के लिए एक बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन लोगों में फैल रही विकृतियों की वजह से सात जन्मों तक निभाए जाने वाला रिश्ता एक जन्म भी पूरा नहीं हो पा रहा है। एक बार फिर अवैध संबंध में हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई बाहर का नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही है। आरोपी महिला ने अपने पति की हत्या में देवर की मदद ली। पूरा मामला राजधानी दिल्ली के दरियागंज का है। जहां एक महिला पति के होते हुए अपने देवर के प्यार में पागल हो गई।
प्यार का अध्याय शुरू होते ही राजेश की गैर-मौजूदगी में दोनों के बीच अवैध संबंध बनने लगे। देवर-भाभी के अवैध संबंध देखते ही देखते उस मुकाम पर जा पहुंचा..जहां दोनों ने मिलकर बेचारे अपने ही सगे को मार डाला। पुलिस ने बताया कि मृतक राजेश को अपनी पत्नी और भाई के बीच चल रहे अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लग गया। पत्नी के इस घिनौने रवैये की वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होना शुरू हो गया। लेकिन महिला अब जान चुकी थी कि पति के रहते वह देवर के साथ रंगरलियां नहीं मना पाएगी।
पति को रास्ते का रोड़ा बनता देख महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर उसकी जीवन लीला ही समाप्त कर दी। पुलिस ने बताया कि राजेश की हत्या में गमछे का इस्तेमाल किया गया था। देवर-भाभी ने गमछे से राजेश का गला घोंट दिया और लाश को ठिकाने लगा दिया।
बता दें कि बीते 23 अगस्त को शांति वन ट्रैफिक सिग्नल के पास पुलिस को एक शख्स का शव मिला था। शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब में एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी मिला। आधार कार्ड की वजह से ही उसकी राजेश के रूप में पहचान हो पाई। मोबाइल फोन चेक किया गया तो राजेश की कॉल डीटेल्स में अनीता नाम की महिला के पास सबसे ज़्यादा कॉल की गई थीं। पुलिस ने अनीता (30) से संपर्क कर उसके घर पहुंची तो मालूम चला कि वह राजेश की पत्नी है। राजेश की हत्या करने में अनीता के साथ उसका देवर विजय (28) शामिल था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो