पुलिस ने बताया कि तीन युवा लड़के रात के करीब नौ बजे लेक टाउन इलाके से गुज़र रहे थे। जहां उन्होंने देखा कि कमलेश कुत्ते को एक पेपर बॉक्स में घसीट रहा था। लड़को ने कमलेश का पीछा किया तो वह कुत्ते को वहीं छोड़कर भाग गया। जिसके बाद लड़कों ने देखा कि कुत्ते की हालत काफी खराब है, जिसके बाद उन्होंने घायल कुत्ते को अस्पताल पहुंचाया और फिर पुलिस को फोन कर जानकारी दी। कमलेश पेपर फैक्टरी में मजदूरी करता है, जो कंपनी द्वारा दिए गए स्टाफ क्वार्टर्स में ही रहता है।
कमलेश ने सभी आरोपों को कबूल कर लिया है। पुलिस ने कमलेश पर धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट में आरोप सिद्ध होने पर कमलेश को उम्र कैद तक की सज़ा मिल सकती है। किसी भी पुरुष, महिला या जानवर के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के मामले में धारा 377 लगाई जाती है। इस पूरे मामले ने देश भर में हड़कंप मचा कर रख दिया है। बताते चलें कि किसी जानवर के साथ ऐसे अप्राकृतिक संबंधों का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसने इंसानियत को शर्मसार किया है।