scriptदुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई तो दूल्हा शादी छोड़कर भाग गया | man's parents cancel wedding over quality of bride's saree | Patrika News

दुल्हन की साड़ी पसंद नहीं आई तो दूल्हा शादी छोड़कर भाग गया

Published: Feb 09, 2020 12:19:13 pm

Submitted by:

Piyush Jayjan

शादी की रस्में निभाने के दौरान दुल्हन ( Bride ) ने जो साड़ी ( Saree ) पहनी हुई थी उसे देखकर दूल्हे के माता-पिता बिफर गए।

indian-wedding

Wedding

नई दिल्ली। कर्नाटक ( Karnataka ) में शादी के बीच से एक दूल्हे के भाग जाने की खबर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। दूल्हे के शादी छोड़कर भागने की इस खबर के पीछे बड़ा ही दिलचस्प वाकया जुड़ा हुआ है। दरअसल दूल्हा शादी से इसलिए भाग गया, क्योंकि उसके परिजनों ( Family ) को दुल्हन ( Bride ) की साड़ी पसंद नहीं आई।

अब यह मामला भले ही आपको थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन दूल्हे के शादी के बीच से भाग जाने के पीछे की असल वजह यही बताई जा रही है। एक ओर रोचक बात यह है कि यह प्यार होने के बाद अरेंज्ड मैरिज थी। यह वाकया हासन ( Hassan ) जिले का है। फिलहाल 29 साल का दूल्हा बीएन रघुकुमार ( B.N. Raghukumar ) अभी गायब है।

दुबई में एक साल का भारतीय बच्चा हुआ मालामाल, लॉटरी में जीते 7 करोड़ रुपए

हासन के एसपी श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि रघुकुमार और संगीता ( Sangeeta ) एक साल से एक-दूसरे के साथ प्यार में थे। जिसके बाद दोनों ने शादी करना का फैसला किया। जिस पर दोनों के परिजनों ने भी अपनी सहमति दे दी। जब कुछ रस्में निभाई जा रही थीं, तभी संगीता की साड़ी रघुकुमार के माता-पिता को पसंद नहीं आई।

कुत्ते और चीते के याराने पर फिदा हुए लोग, कहा-दोस्ती हो तो ऐसी

रघुकुमार के माता-पिता का मानना था कि दूल्हन की पहनी गई साड़ी की क्वालिटी घटिया है। इसलिए उन्होंने संगीता से साड़ी बदल लेने के लिए कहा। लेकिन यह छोटी से बात बढ़ती चली गई और दूल्हे के माता-पिता नाराज हो गए। दूल्हे के पिता ने तिलमिलाकर शादी रद्द कर दी और बेटे को वहां से भाग जाने को कहा। पुलिस ने रघुकुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर चुकी है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो