script

धोखेबाज़ गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए, बीच सड़क पर लड़का करने लगा ये काम…

Published: Mar 16, 2019 01:59:04 pm

Submitted by:

Vineet Singh

सोशल मीडिया पर एक लड़के की कहानी तेज़ी से वायरल हो रही है जिसने अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए ऐसा काम किया जो बेहद ही हैरान करने वाला था।

boyfriend teaches lesson

धोखेबाज़ गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए, बीच सड़क पर लड़का करने लगा ये काम…

नई दिल्ली: किसी भी शख्स के लिए प्यार में धोखा खाना बड़े सदमे से कम नहीं होता है। प्यार में धोखा खाए हुए शख्स के दर्द को सिर्फ वही समझ सकता है जिसके खुद के साथ ऐसा कुछ हुआ हो। आमतौर पर प्यार में धोखा खाए हुए लोग डिप्रेशन DIPRESSION में आ जाते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक शख्स की कहानी इससे अलग है क्योंकि उसने धोखा देने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए अनोखा तरीका निकाला जिसे शायद उसकी गर्लफ्रेंड ज़िंदगीभर नहीं भूल पाएगी।
Viral हो गई Pak PM इमरान खान की सैलरी स्लिप, यूजर्स बोले इससे ज्यादा तो…

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस शख्स की कहानी बेहद ही अलग है क्योंकि इसने प्यार में धोखा देने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसके कारनामे सड़क किनारे लगे हुए बिलबोर्ड पर लिखवा दिए। दरअसल इस शख्स ने धोखा दे रही महिला की तस्वीर भी इस पोस्टर में लगवा दी है। आपको बता दें कि यह मामला थाईलैंड का है।
दरअसल जब इस शख्स को पता चला कि उसकी गर्लफ्रेंड प्यार में धोखा दे रही है तो उसने परेशान होने की जगह सड़क किनारे लगे हुए बिलबोर्ड किराए पर लिए, इसके बाद शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के कारनामों को पोस्टर पर लिखवा दिया और साथ ही पोस्टर पर उसकी तस्वीर भी लगवा डाली। जब इस शख्स की गर्लफ्रेंड ने ये पोस्टर देखे तो उसके होश ही उड़ गए।
‘ओम’ शब्द के उच्चारण से यहां फूट पड़ता है फव्वारा, Viral हो रहे इस Video की सच्चाई जानिए

इस शख्स ने पोस्टर पर लिखवाया था कि, ‘तुमने मेरा दिल तोड़ा है। तुमने मुझे धोखा दिया है। मैं तुमसे ब्रेकअप करना चाहता हूं।’ इसके साथ ही पोस्टर पर लड़की की तस्वीर भी लगी हुई थी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं लेकिन इस शख्स की गर्लफ्रेंड को जो सीख मिली है उसे वो ज़िंदगीभर नहीं भूल पाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो