हॉट ऑन वेब

आधी रात को बाथरूम के अंदर से आ रही थी अजीब आवाजें, उठकर देखा तो उड़ गए होश

गुजरात के वडोदरा का है मामला

नई दिल्लीNov 06, 2019 / 11:48 am

Prakash Chand Joshi

नई दिल्ली: जब आप रात को सो रहे हों और अचानक कुछ आवाज आए, तो नींद का बिगड़ना तो लाजमी है। साथ ही उठकर देखते भी होंगे कि आखिर ये आवाज आ कहां से रही है। ऐसा ही कुछ गुजरात के वडोडरा में रहने वाले महेंद्र पढ़ियार के साथ हुआ। दरअसल, आधी रात को उनके बाथरूम से कुछ अजीब सी आवाजें आ रही थी। पहले तो उन्होंने इन आवाजों को अनसुना किया, लेकिन फिर वो बाथरूम के अंदर गए और उन्होंने जो नजारा देख उसे देखकर उनके होथ उड़ गए।

महेंद्र को लगा कि बाथरूम में कोई बिल्ली घुस गई है, लेकिन जब उन्होंने देखा तो पता चला कि बाथरूम के अंदर एक लंबा-चौड़ा मगरमच्छ उनकी और मुंह खोलकर बैठा था। ये देखकर उनके तो होश ही उड़ गए। महेंद्र ने तुरंत वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट को फोन किया। तड़के लगभग 2:45 बजे रेस्क्यू टीम पहुंची और बड़ी मशक्कत करके लगभग 1 घंटे के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।

bathroom2.png

पकड़ा गया मगरमच्छ साढ़े चार फुट लंबा था। रेस्क्यू टीम के एक सदस्य के मुताबिक, बाथरूम में काफी अंधोरा था, जिसके कारण उसे पकड़ना कठिन था। वहीं वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू ट्रस्ट के अरविंद पवार ने आशंका जताई कि मतरमच्छ विश्वामित्री नदी के पास से घर में घुस गया था। शहरी में रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों के घुसने की घटनाएं सामान्य हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि इस नदी में कई मगरमच्छ रहते हैं।

Home / Hot On Web / आधी रात को बाथरूम के अंदर से आ रही थी अजीब आवाजें, उठकर देखा तो उड़ गए होश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.