scriptइसी महीने होने वाली थी शहीद राजेश ओरांग की शादी, शहादत की खबर सुनते ही टूटे घरवालों के सपने | Martyr Rajesh Orang Died In Galwan Ghati,He Had To Get Marry This Year | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इसी महीने होने वाली थी शहीद राजेश ओरांग की शादी, शहादत की खबर सुनते ही टूटे घरवालों के सपने

Martyr Death In Galwan Valley : पश्चिम बंगाल का रहने वाला था जवान, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
नेटवर्क की दिक्कत की वजह से घरवालों से नहीं हो पा रही थी ज्यादा बात

Jun 17, 2020 / 03:09 pm

Soma Roy

shaheed1.jpg

Martyr Death In Galwan Valley

नई दिल्ली। लद्दाख के गलवान घाटी (galwan ghati) में चीन के साथ हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। इनमें पश्चिम बंगाल के राजेश ओरांग (Martyr Rajesh Orang) भी शामिल थे। उनकी इसी महीने शादी होने वाली थी। इसके लिए घर में सारी तैयारियां शुरू हो गई थीं। घर में खुशी का महौल था, लेकिन उनकी शहादत से राजेश के घरवालों को बहुत धक्का लगा। उनके सारे सपने टूटकर बिखर गए।
ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो गुस्से में लड़की ने मुक्के मारकर तोड़ दी प्लेन की खिड़की, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मालूम हो कि राजेश बिहार रेजिमेंट (Bihar Regiment) के जवान थे। गलवान घाटी में कुछ दिन पहले ही उनकी तैनाती हुई थी। राजेश ओरांग के चचरे भाई देवाशीष ओरांग ने बताया कि गलवान घाटी में नेटवर्क की दिक्कत की वजह से राजेश अपने परिवार से कम बात कर पाता था। आखिरी बार अप्रैल महीने में उनकी बात हुई थी। उस वक्त भी राजेश ने जंग का कोई जिक्र नहीं किया था।
राजेश ओरांग के पिता किसान हैं। जबकि चचेरे भाई देवाशीष खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि राजेश ओरांग का अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल स्थित पैतृक गांव में होगा। बुधवार तक उनके पार्थिव शरीर को गांव में लाए जाने की उम्मीद है। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई दुखी है, पूरे गांव में गमगीन महौल है।

Home / Hot On Web / इसी महीने होने वाली थी शहीद राजेश ओरांग की शादी, शहादत की खबर सुनते ही टूटे घरवालों के सपने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो