हॉट ऑन वेब

खुदाई में मिले Gemstone से चमकी मजदूर की किस्मत, रातों रात मजदूर बन गया करोड़पति

तंजानिया में एक मजदूर (Artisanal miner in Tanzania) को खदान में काम करते हुए अबतक के दो सबसे बड़े और दुर्लभ रत्न (rare gemstones) मिले है। जिनकी कीमत अरबों में है

Jun 25, 2020 / 09:44 pm

Vivhav Shukla

Miner In Tanzania Finds Two Large Rare Gemstone And Become Crorepati

नई दिल्ली। हिंदी में कहावत हैं कि ‘देने वाला भी जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है’ इसका मतलब है कि कभी भी आपकी किस्मत (Luck) चमक सकती है और आप फकीर से अमीर से बन सकते हैं। ऐसा ही कुछ तंजानिया के खदान (miner in Tanzania) में काम करने वाले एक मजदूर के साथ हुआ है। वे एक झटके में करोड़पति बन गए हैं।
करोड़ों की Lamborghini में आम डिलीवर करता है ये शख़्स, हर आर्डर पर मिलती हैं फ्री राइड

शख्स का नाम Saniniu Laizer है। वे तंजानिया के उत्तर में स्थित एक खदान में सालों से काम करते आ रहे हैं। बीते दिनों उनके उसी खदान में दो अनमोल रत्न (large rare gemstones) मिले हैं। जिनकी कीमत 7.74 बिलियन तंजानिया शिलिंग यानी 26 करोड़ है।
सनिनीयू लैजर (Saniniu Laizer) ने बताया कि ये दोनों रत्न गहरे बैंगनी-नीले रंग के हैं। और पहले रत्न का वजन 9.27 किलो और दूसरे का 5.103 किलोग्राम है। इन दुर्लभ पत्थरों को बैंक ऑफ तंजानिया ने खरीदा है। बैंक ने लैजियर को जब चेक से भुगतान किया गया तो पूरा समारोह तालियां गूंज उठा। इस कार्यक्रम का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया।
NASA ने खोज निकाला पृथ्वी से 10 गुना बड़ा ग्रह, खुलेगें सौरमंडल के कई राज !

जानकारी के मुताबिक, तंजानाइट रत्न सिर्फ पूव्री अफ्रीकी राष्ट्र के उत्तरी क्षेत्र के छोटो से इलाके में पाए जाते हैं। इनके बारे में माइन मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी Msanjila ने बताया कि, ‘आज की घटना… मीरानी में खनन गतिविधियों की शुरुआत के बाद से इतिहास में दो सबसे बड़े तंजानाइट रत्न पाए गए हैं।’
इतना ही नहीं देश के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली (John Magufuli ) ने ने लक्की Simon Msanjila को फोन कर बधाई दी।

Home / Hot On Web / खुदाई में मिले Gemstone से चमकी मजदूर की किस्मत, रातों रात मजदूर बन गया करोड़पति

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.