क्रिकेट

इंग्लैंड की टीम मना रही थी वर्ल्ड कप जीतने का जश्न लेकिन इन दो खिलाड़ियों ने किया किनारा, जानें क्यों

सबसे ज्यादा बाउंड्री के आधार पर इंग्लैंड ने जीता वर्ल्ड कप
साल 1992 के बाद पहली बार जीता है कप

नई दिल्लीJul 16, 2019 / 10:49 am

Prakash Chand Joshi

इंग्लैंड की टीम मना रही थी वर्ल्ड कप जीतने का जश्न लेकिन इन दो खिलाड़ियों ने किया किनारा, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 ( World Cup 2019 ) का खिताब इंग्लैंड ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ( NewZealand ) को हराकर इंग्लैंड पहली बार विश्व विजेता बना। साल 1992 के बाद पहली बार इंग्लिश टीम ने वर्ल्ड कप जीता है। ऐसे में इंग्लैंड के लिए ये खुशी जितनी बड़ी है, तो वहीं इतने सालों बाद पहली बार नया विश्व विजेता मिला है। टीम ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। लेकिन टीम के दो खिलाड़ी इस जश्न से दूर भागते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल ( viral ) हो रहा है। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं।

 

https://twitter.com/are_eb/status/1150485342685937666?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Hasanpatel/status/1150500140312072194?ref_src=twsrc%5Etfw

क्यों हुए जश्न से दूर

ट्विटर ( Twitter ) पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ( video ) में देखा जा सकता है कि इंग्लैंड टीम वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मना रही है। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान जब टीम को वर्ल्ड कप दिया गया तो टीम के खिलाड़ियों ने शैंपेन की बोतल का ढक्कन खोल दिया। टीम का जोश हाई था क्योंकि पहली बार वर्ल्ड कप की खुशी क्या होती है। इसको मेजबान टीम बड़े ही अच्छे से समझती है। ऐसे में इंग्लैंड ( England ) टीम के खिलाड़ी आदिल राशिद और मोईन अली इस जश्न से दूर भागते हुए नजर आए।

https://twitter.com/watto_6/status/1150513324184035328?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/B_Lessi/status/1150535984796319744?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/_shireenahmed_/status/1150612013653118976?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Quantum_King_/status/1150553068712419330?ref_src=twsrc%5Etfw

क्यों अली और राशिद ने किया ऐसा

प्रेजेंटेशन के दौरान टीम के कप्तान इयान मोर्गन ( eoin morgan ) को वर्ल्ड कप दिया गया। चैंपियंस वाले बोर्ड के साथ टीम का फोटो सेशन चल रहा था। ऐसे में टीम के कुछ खिलाड़ियों ने शैंपेन की बोतल खोल दी और राशिद और अली वहां से भाग खडे़ हुए। दरअसल, इस्लाम में शराब को नापाक माना गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रेजेंटेशन के दौरान शैंपेन का ढक्कन खुलते ही ये दोनों खिलाड़ी इसी वजह से वहां से भाग गए। हालांकि, ये सब देखकर टीम के बाकी साथियों समेत सपोर्ट स्टाफ भी हैरान था। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया ( social media ) पर वायरल होने लगा। इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Home / Sports / Cricket News / इंग्लैंड की टीम मना रही थी वर्ल्ड कप जीतने का जश्न लेकिन इन दो खिलाड़ियों ने किया किनारा, जानें क्यों

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.