scriptपराए मर्द के साथ बढ़ रही थी मां की नज़दीकियां, रिश्ते में रोड़ा बना बेटा तो महिला ने दामाद संग किया ये कांड | mom plan murder of his own son | Patrika News

पराए मर्द के साथ बढ़ रही थी मां की नज़दीकियां, रिश्ते में रोड़ा बना बेटा तो महिला ने दामाद संग किया ये कांड

Published: Jul 14, 2018 04:07:31 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

सुरेश देवी के घर पर कन्हैया का आना-जाना बढ़ गया था।

crime

पराए मर्द के साथ बढ़ रही थी मां की नज़दीकियां, रिश्ते में रोड़ा बना बेटा तो महिला ने दामाद संग किया ये कांड

नई दिल्ली। रिश्तों को शर्मसार करने के मामले खोजे जाएं तो दुनियाभर से ऐसे अनगिनत मामले सामने आ जाएंगे। इसी सिलसिले में एक और ताज़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक मां ने अपने ही बेटे को रास्ते से हटाने के लिए एक खतरनाक साज़िश रच डाली। दरअसल महिला के किसी पराए मर्द के साथ अवैध संबंध थे, और महिला का बेटा उसके संबंधों में रोड़ा बन रहा था। जिसके बाद महिला ने अपने प्रेमी और दामाद के साथ मिलकर बेटे की जीवन-लीला खत्म कराने के लिए एक प्लान बनाया।
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही अंशुल (22) नाम के लड़के का शव लुहारनी गांव के जंगल में मिला था। जिसके बाद लड़के के पिता ने पुलिस में बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच कर रही पुलिस का माथा उस वक्त ठनक गया, जब वे लड़के के परिजनों से पूछताछ कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से सख्ती से पूछताछ की और पूरा केस साफ हो गया। लड़के का कत्ल उसी की मां सुरेश देवी ने कराया था। जो डेरीमच्छा गांव के रहने वाले कन्हैया नाम के शख्स के झांसे में आ चुकी थी। पूरे केस में कन्हैया को एक भगत बताया जा रहा है, जिसके झांसे में आकर सुरेश देवी ने उसके साथ संबंध बना लिए थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश देवी के घर पर कन्हैया का आना-जाना बढ़ गया था। जिससे अंशुल काफी गुस्से में रहने लगा था। इसी बात पर अंशुल की मां, छोटे भाई और जीजा अमित के साथ मार-पिटाई भी हो चुकी थी। सुरेश देवी को इस बात का अंदाज़ा हो गया था कि अंशुल उसकी गंदी नीयत को सफल होने नहीं देगा। जिसके बाद सुरेश देवी ने अपने दामाद और प्रेमी के साथ मिलकर अंशुल की हत्या का प्लान बनाया। इसके लिए उसने 35 हज़ार रुपये की सुपारी भी दे डाली।
अंशुल की हत्या के लिए अमित ने अपने गांव के दो और लोगों को इस पूरे प्लान में शामिल कर लिया, जो मूल रूप से बुलंदशहर के थे। अमित ने उन दोनों लोगों को भी सुरेश देवी से मिलवा दिया। जिन्होंने सुपारी के तौर पर दो लाख रुपये की डिमांड की थी। लेकिन पूरा सौदा 35 हज़ार रुपये पर तय हो गया। जिसके बाद अमित ने अपने बाकी के साथियों के साथ मिलकर अंशुल की एक गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो