scriptMost haunted places: जानिए इन खतरनाक जगहों के पीछे का रहस्य | Most haunted places in world | Patrika News

Most haunted places: जानिए इन खतरनाक जगहों के पीछे का रहस्य

locationनई दिल्लीPublished: Aug 21, 2021 03:55:57 pm

Submitted by:

Ashwin Sharma

Most haunted places: आज आपको दुनिया की कुछ ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में लोग कहते हैं कि यहां बुरी आत्माओं का साया है।

Bhangarh Fort

Most haunted places: जानिए इन खतरनाक जगहों के पीछे का रहस्य

नई दिल्ली। Most haunted places:आपने फ़िल्मों में, किस्से कहानियों में कभी ना कभी भूत तो देखा ही होगा या उसके बारे में सुना तो जरुर होगा। लेकिन क्या आप कभी एसी जगह गए हैं जहाँ आत्माए भटकती हो? हम जब कभी डरावनी कहानियाँ सुनते हैं तो कभी-कभी एसा लगता है कि भूत सच में हमारे पास है। इतना ही नहीं आपने अक्सर कई लोगों से सुना होगा कि उन्होंने कहीं किसी आत्मा को देखा था। कोई अंधेरे या सुनसान इलाके में उनका पीछा कर रहा था। लेकिन आज हम आपको एसे कहानियाँ नहीं सुनाएंगे। आज आपको सीधे ले चलते हैं दुनिया की सबसे डरावनी जगहों पर जिनके अंदर जाने से तो छोड़िए उनकी तरफ देखने तक भी लोग डरते हैं।
वैवरले हिल्‍स (Waverly Hills Sanatorium )

Waverly Hills Sanatorium
ये अमेरिका के Kentucky का एक अस्पताल है। यहां पर इलाज करवाने आने वाले लोगों ने अजीब सी आवाज़ें सुनने की शिकायत की है। कुछ लोगों का कहना है कि यहां कमरा नंबर 502 में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। उसकी आत्मा ही यहां भटकती है। और कुछ लोगों का कहना है कि वहां पर एक प्रेगनेंट नर्स ने कमरा नंबर 502 मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस वजह से उसकी आत्मा भाटक रहीं हैं।
डॉल्स आइलैंड ( Island Of The Dolls )

Island Of The Dolls
मेक्सिको के इस आइलैंड पर हज़ारों की संख्या में पुरानी डॉल्स पेड़ों पर लटकी हैं। इस जगह पर आने वाले लोग बिना गाइड के आइलैंड घूम नहीं सकते। लेकिन यहां रहने वाले लोग बताते हैं कि दर्जनों की तादाद में पेड़ों पर लटके गुड्डे-गुड़िया एक-दूसरे से कानाफूसी करते हैं, आंखें घुमाते हैं, इशारों से बुलाते हैं। इस जगह इंसानो से ज्यादा संख्या पेड़ों पर लटके गुड्डे-गुड़िया की है।

टावर ऑफ लंदन (Tower Of London)

Tower Of London
ब्रिटेन का ये फ़ेमस टॉवर तकरीबन 1000 साल पहले बना था। कहते हैं कि ये ब्रिटेन का सबसे हॉन्टेड प्लेस है। यहां पर शाही परिवार के कुछ नौकरों और लोगों की आत्मा भटकती है। माना जाता है कि Queen Anne Boleyn भी उनमें से एक हैं जिनकी इधर हत्या हो गई थी।
पूर्वी स्टेट पेनिटेन्शियरी ( Eastern State Penitentiary)

Eastern State Penitentiary
1829 में इस जेल का निर्माण पेंसिल्वेनिया में हुआ था। ये जगह जो लोगों को नयी जिंदगी देने के लिए बनायी गयी वो जगह लोगों के दर्द, खून, और चीखों से भर गयी और मौत ने खुलकर इस पेनिटेन्शियरी (सुधारगृह) में तांडव किया। ये दुनिया का पहला ऐसा सुधारगृह था जहां मौत का खेल हुआ और आज भी इस सुधारगृह की दिवारों में उन मौतों को बड़े ही आसानी से महसूस किया जा सकता है। यहां कई क़ैदियों को पृथकवास में रखा गया था, जिसके कारण वो पागल हो गए और उनकी मौत हो गई। उनकी आत्मा ही इस जेल में भटकती है। इनके कदमों की आहट, दरवाज़े खुलने की आवाज़ और चीख यहां सुनाई देती है।
यह भी पढ़े:-Real life Prince of India: आज भी वही है उनकी शान

भानगढ़ क़िला (Bhangarh Fort)

Bhangarh Fort
17वीं शताब्दी में इस क़िले को अलवर की राजकुमारी रत्नावती के लिए बनाया गया था। कहते हैं कि एक तांत्रिक उन पर मोहित था, वो उन्हें पाने के लिए काला जादू करता था। इस बात का पता जब राजकुमारी को लगा तो उन्होंने उस तांत्रिक को मारने का आदेश दिया। कहते हैं कि आज भी इस क़िले में उस तांत्रिक की आत्मा भटकती है।
सुल्तान का महल (sultan’s Fort)

sultan's Fort
ये महल मेक्सिको की खाड़ी में बसे New Orleans शहर में बना है।कहा जाता है कि इसे 1836 तुर्की के एक शख़्स ने बनवाया था जो ख़ुद को सुल्तान कहता था। एक दिन लोगों को यहां पर इस घर में चारों तरफ कटे-फटे मानव अंग दिखाई दिए और इसके यार्ड में सुल्तान की लाश भी मिली। तब से इस घर से अजीब-अजीब आवाज़े सुनाई देने की बात लोग करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो