हॉट ऑन वेब

मां ने 4 साल की बेटी को पहले डुबोया फिर जिंदा जला दिया, बोली- भगवान का आदेश था

महिला ने अपनी बेटी को पानी में डुबो के मार दिया फिर इसके शरीर को जला दिया। इस घटना को अंजाम देने वाली महिला का नाम कार्ले एना हैरिस है, वहीं मरने वाली चार साल की मासूम का नाम अमेलिया है।

Dec 18, 2018 / 04:39 pm

Neeraj Tiwari

मां ने 4 साल की बेटी को पहले डुबोया फिर जिंदा जला दिया, बोली- भगवान का आदेश था

नई दिल्ली। कई बारे हम जान-अनजाने ऐसे काम कर देते हैं जिसके दूरगामी परिणाम बहुत दुखदाई होते हैं। आमतौर पर इस तरह के काम अंधविश्वास, धर्म-कर्म या फिर कर्मकांड के नाम पर किया जाता है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस तरह की घटनाओं को आमतौर पर जानकारी के अभाव या कम पढ़े-लिखे देश के लोग अंजाम देते हैं लेकिन आज हम जिस घटना के बारे में आपको बताने जा रहें हैं वो इंग्लैंड के साउथ वेल्स की है। जहां एक मां ने अपनी 4 साल की मासूम बेटी की बलि दे दी।

हो सकता है कि आपको एक बार यकीन न हो कि कोई मां इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। बता दें कि पहले तो इस महिला ने अपनी बेटी को पानी में डुबो के मार दिया फिर इसके शरीर को जला दिया। इस घटना को अंजाम देने वाली महिला का नाम कार्ले एना हैरिस है, वहीं मरने वाली चार साल की मासूम का नाम अमेलिया है।

 

इस घटना के बारे में महिला का कहना है कि उसने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया है जिससे वह इस दुनिया को बचा सके। महिला ने कोर्ट में अपनी दलील देते हुए कहा कि वह हत्यारिन नहीं है, बल्कि इस काम के लिए खुद भगवान ने उसका चयन किया था। ऐसे में वह भगवान को नाराज नहीं कर सकती थी नहीं तो यह दुनिया खत्म हो जाती। बल्कि उसे तो उम्मीद थी कि उसकी बेटी फिर से जिंदा हो जाएगी।

 

बता दें कि अमेलिया के भाई ने भी अपनी बहन की बॉडी देखी थी। वह बुरी तरह जल चुकी थी उसे एक चादर से ढंक कर रखा गया था। वहीं इस बात की तस्दीक उसके घर के पड़ोसी ने भी की थी, उसने पुलिस को बताया था कि अमेलिया का भाई चिल्ला रहा था। लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि अंदर आखिर हो क्या रहा है। वहीं इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि एना सिजोफ्रेनिया (पागलपन) की शिकार है। फिलहाल कोर्ट ने इस महिला को मानसिक इलाज कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Home / Hot On Web / मां ने 4 साल की बेटी को पहले डुबोया फिर जिंदा जला दिया, बोली- भगवान का आदेश था

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.