script

बेटे को यूं साथ रख दिनभर रिक्शा चलाती है ये मां, लोगों ने किया जज्बे को सलाम

Published: Dec 17, 2018 10:54:08 am

Submitted by:

Vinay Saxena

महिला का नाम सोमा चक्रवर्ती है। सोमा आपको रोज अगरतला की सड़कों पर दिख जाएंगी।

viral photo

बेटे को यूं साथ रख दिनभर रिक्शा चलाती है ये मां, लोगों ने किया जज्बे को सलाम

नई दिल्ली: एक फोटो सौ शब्दों के बराबर होती है, बिना कुछ कहे सबकुछ कह जाती है। ऐसी ही एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जो बेहद मार्मिम है। दरअसल, ये फोटो त्रिपुरा के अगरतला की महिला की है। आइए जानते हैं क्यों चर्चा में है यह महिला।
बच्चे को गले में टांग चलाती हैं रिक्शा

महिला का नाम सोमा चक्रवर्ती है। सोमा आपको रोज अगरतला की सड़कों पर दिख जाएंगी। सोमा अपने बच्चे को कपड़े के सहारे गले से टांग कर रिक्शा चलाती हैं। अपना और आपने बच्चे का पेट पालने के सालों से यह काम कर रही महिला की कहानी सुनने के बाद हर कोई इस महिला के जज्बे को सलाम कर रहा है।
काम के साथ बच्चे का भी रखती है पूरा ध्यान

सोमा रिक्शा चलाने के दौरान अपने बच्चे का भी पूरा ध्यान रखती है। इसके लिए वह दूध और पानी की बोतल के साथ खाने का भी सामान साथ रखती है। उसके चार और बच्चे हैं, सबसे छोटे वाले बच्चे को वह हमेशा अपने साथ रखती है।

ट्रेंडिंग वीडियो