scriptएक हजार साल पुराने सिक्के ढूंढ़ ये कपल बना करोड़पति, ब्रिटेन के इतिहास की सबसे बड़ी खोज | Mr Staples and Miss Grace found old coins through metal detector | Patrika News
हॉट ऑन वेब

एक हजार साल पुराने सिक्के ढूंढ़ ये कपल बना करोड़पति, ब्रिटेन के इतिहास की सबसे बड़ी खोज

Metal detecting couple : मेटल डिटेक्टर से खेत में खोजबीन के दौरान मिले सिक्के
राजा हैराल्ड के जमाने के बताए जा रहे हैं सिक्के

Aug 26, 2019 / 04:47 pm

Soma Roy

couple.jpeg
नई दिल्ली। किसकी किस्तमत कब खुल जाए ये कहना मुश्किल है। इसी वाक्ये को सच कर दिखाया है ब्रिटेन के एक कपल ने। उन्होंने करीब एक हजार पुराने सिक्के खोज मालामाल बनने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इतना ही नहीं इनकी ये खोज इतनी बड़ी है कि पूरा ब्रिटेन इसके लिए उन्हें शुक्रिया अदा कह रहा है।
इस कपल का नाम एडम स्टेपल्स और लीसा ग्रेस है। दोनों लोग खजानों की खोजबीन करने का काम करते हैं। हाल ही में उन्हें अपने काम में एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल उन्हें लगभग एक हजार साल पुराने 2600 सिक्के मिले हैं। बताया जाता है कि इन पुराने सिक्कों में करीब 2571 कॉइन्स चांदी के हैं। इन्हें किंग हैरॉल्ड ने बनवाया था।
coins.jpeg
एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये सिक्के किसी रईस व्यक्ति के लगते हैं। जिसने इन्हें सुरक्षित रखने के लिए जमीन में गाड़ दिया था। स्टेपल्स और उनकी पत्नी लीसा को ये सिक्के नार्थ ईस्ट समरेस्ट एरिया के एक खेत से मिले हैं। वहां पर वे अपने मेटल डिटेक्टर से खोजबीन कर रहे थे। कपल ने ये सिक्के ब्रिटेन सरकार को सौंपे हैं। गवर्नमेंट ने सिक्कों को लंदन के म्यूजियम में रखा गया है। यहां इसके कीमत का आंकलन होगा। साथ ही इसे लोगों के देखने के लिए भी रखा जाएगा। इस दौरान सिक्कों की कीमत के हिसाब से कपल को उनके पैसे दिए जाएंगे। इस खोज को ब्रिटेन के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी खोज बताया जा रहा है।

Home / Hot On Web / एक हजार साल पुराने सिक्के ढूंढ़ ये कपल बना करोड़पति, ब्रिटेन के इतिहास की सबसे बड़ी खोज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो