script

मस्ती के मूड में दिखे माही, दोस्त का बर्थडे मनाने की पिक्स हुईं वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Nov 11, 2019 10:31:35 am

Submitted by:

Soma Roy

MS Dhoni Viral Pics : महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने घर रांची में बिता रहे हैं फुर्सत के पल
फार्म हाउस में बचपन के दोस्त का बर्थडे मनाते हुए नजर आए

dhoni1.jpg
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट की शान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खेल से ब्रेक लेकर अपने होम टाउन रांची में अपना समय बिता रहे हैं। हाल ही में माही की अपने दोस्तों के साथ मस्ती की तस्वीरें सामने आई है। धोनी फोटोज में काफी खुश दिख रहे हैं। वे अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे थे।
मालूम हो कि धोनी शनिवार को फॉर्म हाउस कैलाशपती में अपने बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी के जन्मदिन पर उनका बर्थडे मनाते दिखे। वे अपने दोस्त को केक लगाते हुए भी नजर आए। इस मौके पर धोनी के दूसरे पुराने दोस्त भी मौजूद थे। माही ने काफी दिनों बाद अपने जिगरी दोस्तों के साथ वक्त बिताया।
mahi1.jpg
इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने दोस्तों के साथ पुरानी यादें भी ताजा की। फ्रेंड्स के साथ बिताए इन खास पलों को माही ने कैमरे में भी कैद किया। माही का साथ पाकर उनके यार भी काफी जोश में दिखाई दिए। धोनी जल्द ही भारत-बांग्लादेश के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो